5 Dariya News

आतंकी संगठन लश्कर ने भेजा शांडिल्य व उनके परिवार को मौत के घाट उतारने का वीडियो, ऍफ़आईआर दर्ज

फेसबुक पर आई पाकिस्तान से धमकी-शांडिल्य ईद से पहले तुझे खत्म कर देंगे,पुलिस को दी शिकायत

5 Dariya News

अंबाला 16-Jul-2016

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को भारत में 26/11 जैसे हमले की चेतावनी देने के विरोध में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हाफिज सईद सहित आईएसआई,जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों का मुहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद वीरेश शांडिल्य को पाकिस्तान से लगातार उनके मोबाइल नंबर 8221953333 पर पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के फ़ोन,व्ह्ट्सएप पर वौइस मेसेज,वीडियो मेसेज,उर्दू में मौत के घाट उतारने की धमकियां भेजने पर अम्बाला शहर थाना में ऍफ़आईआर दर्ज की गई l 5 पेज की दर्ज ऍफ़आईआर में पाकिस्तान सहित अन्य देशों के 38 धमकी भरे नंबरों का सिलसिलेवार जिक्र है l ऍफ़आईआर दर्ज होने से पूर्व अम्बाला के एसीपी ने इस बारे गंभीर जाँच की और जाँच के बाद यह पाया की एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को पाकिस्तानी नंबरों से धमकियाँ आनी पाई गई वौइस मेसेज आने पाए गए l शांडिल्य ने अम्बाला के पुलिस कमिश्नर को 6 मई 2016 को शिकायत दी थी की जिसमे उन्होंने बताया की वह 14 वर्षों से आतंकवाद के खात्मे की मुहिम छेड़े हुए है और 15 अगस्त 2006 को उन्हें आतंकवाद के खिलाफ जनांदोलन तैयार करने पर व पीस मेंटेन करने पर सम्मानित किया गया और पुलिस कमिश्नर अम्बाला को दी शिकायत में बताया की पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद,जैश-ए-मोहम्मद का मौलाना मसूद अजहर,जक्की रहमान ल्ख्वी के खिलाफ बोलने पर उन्हें मौत के घाट उतारने की आईएसआई व हाफिज सईद के गुर्गे अलग-अलग पाकिस्तानी नंबरों से धमकियां दे रहे है l 

थाना अम्बाला शहर में 12 जुलाई 2016 को आईपीसी की धारा 506 के तहत दर्ज ऍफ़आईआर में वीरेश शांडिल्य ने बताया की उन्हें गफिज सईद के गुर्गे कमांडर जक्की मौत के घाट उतारने की +923334570000 से धमकी दे चुके है l पुलिस द्वारा दर्ज ऍफ़आईआर में पाकिस्तान से डेढ़ दर्जन धमकी भरे नंबर व कुछ धमकी भरे नंबर अन्य देशों व भारत से आने पाए है l पुलिस ने इस बारे लंबी जांच की और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के मोबाइल फ़ोन की मार्च से मई तक की काल डिटेल प्राप्त की जिसमे वीरेश शांडिल्य की शिकायत को सही पाया गया जो शांडिल्य ने अन्य ऑडियो-वीडियो व उर्दू में धमकियों का rकार्ड जाँच अधिकार को दिया उसे भी यह पाया गया की वीरेश शांडिल्य को पाकिस्तान से आतंकी संगठन लश्कर--ए-तैयबा से धमकियां आनी पाई गई l अम्बाला के एसीपी ने इसपर गंभीरता से जांच कर जाँच अम्बाला के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस को सौंपी जिसके बाद हालात गंभीर देखते हुए तुरंत अम्बाला शहर थाना में ऍफ़आईआर दर्ज की गईं और जांच रिपोर्ट में यह भी पाया की +923213002259 से लश्कर-ए-तैयबा का मेसेज आया की "तेरी मौत करीब है अपनी तैयारी कर लें तुझे मारने के लिए लश्कर का एक कमांडों ही काफी है तुझे जहनुम में पहुंचाने के लिए" l

वीरेश शांडिल्य ने उन्हें पाकिस्तान से मिल रही धमकियों के बाद धमकियों की शिकायत अम्बाला पुलिस सहित देश के गृह मंत्री राजनाथ सहित,गृह सचिव हरियाणा,सीएम हरियाणा,डीजीपी हरियाणा को भेजी थी जिसकी जांच भी पुलिस ने वीरेश शांडिल्य की शिकायत के साथ की और पुलिस जांच में यह भी साबित हुआ की शांडिल्य को पाकिस्तान से व्ह्ट्सएप के माध्यम से भी गंभीर धमकियां आनी पायी गई l शांडिल्य ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा था जब लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हाई-प्रोफाइल सुरक्षा एरिया में आतंकी हमला कर सकते है उनके लिए वीरेश शांडिल्य,उनके परिवार व उनके फ्रंट के पदाधिकारियों को खत्म करना कितनी मुश्किल होगा l ऍफ़आईआर में +923016022346 से भी धमकी आने का जिक्र किया गया जिसमे कहा गया था की वीरेश शांडिल्य तुझे मारने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकी भारत आ चुके है l शांडिल्य ने अम्बाला पुलिस सहित केंद्र सरकार व राज्य सरकार को पत्र लिखा था की एंटी-नेशनल एलिमेंट्स उनकी मुहिम को खत्म करने के लिए उनका अपहरण व उनके ऊपर किसी भी तरह का हमला करवा सकते है इसीलिए उनको सुरक्षा प्रदान की जाए l शांडिल्य ने अम्बाला पुलिस को 18 जून को लश्कर-ए-तैयबा का एक वीडियो सौंपा जो उनके मोबाइल 8221953333 पर पाकिस्तान के नंबर +923333916730 से आया जिसमे शांडिल्य को बाय नेम धमकी दी गई और उसके परिवार व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्यों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी गयी l 18 जून को आई वीडियो में भी मोदी को भी मौत की घाट उतारने की धमकी दी गई l 

पुलिस ने जाँच में हालात को गंभीर देखते हुए व धमकियों को सही पाए जाने पर अम्बाला के एसएचओ रजनीश कुमार ने तुरंत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कारवाई कर जांच का जिम्मा पुलिस पोस्ट - 4 के  इंचार्ज बलकार सिंह को दिया और उनके निवास व कार्यालय की सुरक्षा शुरू कर दी गयी है ताकि कोई आतंकी संगठन उनका नुकसान न कर सकें l ज्ञात रहे शांडिल्य 2002 व 2007 में आतंकवाद के खिलाफ दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक रथयात्रा निकाल चुके है और देशद्रोही ताकतों को उत्तर भारत में ललकार रहे है और उनके नेत्र्तव में हरियाणा,पंजाब,चडीगढ़,हिमाचल,उत्तर प्रदेश,दिल्ली,बिहार,मध्य प्रदेश में फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष काम कर रहे है और शांडिल्य प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,सोशल मीडिया के माध्यम से भी देश मी आतंकवाद के खात्मे की मुहिम छेड़े हुए है l शांडिल्य द्वारा हाफिज सईद,मौलाना मसूद अजहर,लख्वी सहित पाक आतंकियों को सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम चुनौती दी हुई है और हाफिज सईद,लख्वी के सर पर उनका फ्रंट इनाम भी रख चूका है l शांडिल्य को उनकी फेसबुक पर भी पाक व अन्य मुस्लिम देशों से धमकियां आने का सिलसिला भी जारी है और हाल ही में शांडिल्य ने बताया की उन्हें फेसबुक पर धमकी आई की शांडिल्य तुझे ईद से पहले खत्म कर देंगे तैयारी कर लें इसकी सूचना भी पुलिस व सरकार को दे दी l इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर लखविन्द्र सिंह साधापुर,महिंद्र धीमान,अंकुर अग्रवाल व कई फ्रंट सदस्य मौजूद थे l