5 Dariya News

मुख्यमंत्री ने संगत दर्शन के दौरान लोगों की सुनी समस्याए

प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए जारी की ग्रांटें,नए सब स्टेशन व खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रखा

5 Dariya News

मलोट , श्री मुक्तसर साहिब 10-Jul-2016

पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज मलोट शहर के अलग अलग वार्डों में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान यहां लोगों की समस्याएं सुनी वहीं विकास कार्यो के लिए ग्रांटें भी वितरित की, वहीं शहर में बिजली की सप्लाई पूर्ण रूप से करने के लिए नए बिजली ग्रिड का नींव पत्थर रखने के अतिरिक्त शहर निवासियों की मांग को पूरा करते हुए आधुनिक खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रखा।स. बादल ने आज मलोट शहर में अलग अलग स्थानों पर संगत दर्शन कार्यक्रम करके सभी वार्डो के पदाधिकारियों से उनकी मांगों के बारे में जानकारी प्राप्त की और साथ ही ग्रांटें भी वितरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मलोट शहर के विकास के लिए पहले ही कार्य शुरू कर चुकी है।संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान स. बादल घोषणा करते हुए कहा कि शहर मलोट में जल सप्लाई व सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए योजना तैयार की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। 

मलोट शहर के प्रत्येक घर को पूर्ण रूप से बिजली की सप्लाई देने के स. बादल ने बताया कि इस प्रोजैक्ट अधीन 12.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 66 केवी सब स्टेशन का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के अधीन बिजली सप्लाई के लिए नई लाइनें डालने के अतिरिक्त पुरानी लाइनों को भी अपग्रेड किया जाएगा।शहर निवासियों और खेल प्रेमियों की मांग को पूरा करते हुए आधुनिक खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रखा। यह स्टेडियम 7 एकड 7 कनाल क्षेत्र में 6.36 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस स्टेडियम के लिए गांव शेखु की पंचायत ने अपनी जमीन दी है और यह स्टेडियम जनवरी 2017 तक बन कर तैयार हो जाएगा।इस अवसर पर स. बादल  महावीर गौशाला में पहुंचे और इस गौशाला के संस्थापक पंडित गिरधारी लाल से मिल कर बातचीत की। उन्होंने पंडित गिरधारी लाल के कार्यो की सराहना की। 

इस अवसर पर मलोट के विधायक स. हरप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा मलोट शहर के विकास के लिए विशेष प्रोजैक्ट देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर लोक सभा सदस्य स. शेर सिंह घुवाया, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियां वाले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव स. केजे एस चीमा, जिलाधीश श्री सुमित जारंगल, डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर, एसएसपी स. गुरप्रीत सिंह गिल, एडीसी स. कुलवंत सिंह, नगर कौंसल अध्यक्ष स. राम सिंह, मार्किट कमेटी के चेयरमैन स. बसंत सिंह कंग, स. कुलबीर सिंह कोटभाई, स. गुरपाल सिंह गौरा सदस्य एसजीपीसी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजेश पलेठा, भाजपा के मंडल प्रधान श्री हरीश ग्रौवर , वीरपाल कौर तरमाला, परमिंदर सिंह कोलियावाली, स. जगतार सिंह जिला प्रधान यूथ अकाली दल शहरी,  स. सतपाल मोहला, स. गुरजीत सिंह निप्पी हल्का यूथ अकाली दल प्रधान, प्रीतइन्द्र सिंह संमोवाली, जगनाथ शर्मा, हैप्पी डाबर व अन्य उपस्थित थे।