5 Dariya News

चीन में बाढ़ से निपटने 32300 पुलिसकर्मी तैनात

5 Dariya News

बीजिंग (चीन) 09-Jul-2016

चीन में बाढ़ के हालात भयावह हो गए हैं, जिससे निपटने के लिए 32,300 सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बाढ़ से अबतक 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ये पुलिसकर्मी अन्हुई, फुजियान, हुनान, जियांगशु, जियांगशी तथा झेजियांग प्रांतों में फंसे लोगों को बाहर निकालने, बांधों को मजबूत करने तथा राहत आपूर्ति पहुंचाने के काम में लगे हैं। मुख्यालय के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस 4,500 लोगों को बचाकर बाहर निकाल चुके हैं। नागरिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कहा कि चीन में खासकर यांगत्जे नदी और इसकी सहायक नदियों के आसपास के इलाकों में बीते 30 जून से लेकर अब तक बाढ़, ओलावृष्टि व भूस्खलन से 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग लापता हैं।आपदा में 73 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 19.9 लाख लोगों को दूसरे जगहों पर शरण लेनी पड़ी है। 10 लाख से अधिक लोगों को आपात मदद की जरूरत है।