5 Dariya News

40 की हुईं ऐश्वर्या

5 दरिया न्यूज

मुंबई,(आईएएनएस) 01-Nov-2013

पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शुक्रवार को 40 साल की हो गईं। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन के इस मौके को सार्थक बनाने के लिए उन्होंने स्वयं को कुछ सामाजिक कार्यो से जोड़ा। उन्होंने कहा, "आमतौर हम जो सामाजिक कार्य करते हैं उसके बारे में बात नहीं करते हैं। मैंने जन्मदिन पर कुछ सामाजिक कार्य कर इसे अर्थपूर्ण बनाना अपने माता-पिता से सीखा है। इस जन्मदिन पर मैं बच्चों संग मशगूल थीं।"फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' में अभिनय कर चुकीं इस अदाकारा ने यहां अपने आवास जनक पर जन्मदिन का जश्न रखा था। हाल में प्रेसटीज प्रेशर कुकर के विज्ञापन में पति अभिषेक बच्चन संग दिखीं ऐश्वर्या ने कहा, "मैं इस अवसर पर यहां आने के लिए मीडिया का धन्यवाद कहूंगी। अच्छा लग रहा है। इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।"ऐश्वर्या की उनके पति अभिषेक बच्चन संग एक बेटी आराध्या है। वह नवंबर में दो साल की हो जाएगी।