5 Dariya News

नरेंद्र मोदी की मोजाम्बिक के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता

5 Dariya News

मापुतो (मोजाम्बिक) 07-Jul-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्युसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इससे पहले मोदी का मापुतो में राष्ट्रपति कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मापुतो में राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति फिलिप न्युसी के बीच वार्ता।"मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक पहुंच गए। वह चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत यहां पहुंचे हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय ने इससे पहले ट्वीट कर बताया, "मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक पहुंचे। महत्वपूर्ण वार्ता का इंतजार।"

मोदी बाद में मोजाम्बिक की नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष वेरोनिका माकोमो से भी मुलाकात करेंगे।उनके अन्य कार्यक्रमों में मालुआना में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क में छात्रों से भी मुखातिब होना और मोजाम्बिक में रह रहे भारतीय समुदाय से रू-ब-रू होना भी शामिल है।मोदी गुरुवार शाम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।यह प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी महाद्वीप की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह दक्षिण अफ्रीका के बाद तंजानिया और केन्या भी जाएंगे।