5 Dariya News

पंजाब की शांति को भंग करने वाले शरारती तत्वों की साजिशों को किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा : सुखबीर सिंह बादल

राज्य सरकार की ओर से सभी धर्मों के शुभ दिन सरकारी तौर पर मनाए जाते है , उपमुख्यमंत्री ने समूह मुस्लिम भाईचारे को ईद की मुबारकबाद दी

5 Dariya News

मलेरकोटला 07-Jul-2016

ईद-उल-फितर के पवित्र दिवस पर हीना हवेली मलेरकोटला में ईद मिलन समारोह दौरान मुस्लिम भाईचारे को मुबारकबाद देने पहुंचे पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जोरदार शब्दों में कहा कि पंजाब की शांति को भंग करने वाले शरारती तत्वों की साजिशों को किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और राज्य में सभी धर्मों के मान सत्कार को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह  बादल की अगुवाई में राज्य सरकार की ओर से सभी धर्मों के शुभ दिवस सरकारी तौर पर मनाए जाते है और पंजाब ऐसा राज्य है जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते है और जहां सभी धर्मों के लोग सभी धार्मिक दिनों को एकजुट हो कर मनाते है। स. बादल ने कहा कि सभी धर्मों का सत्कार करते हुए राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम को लागू किया गया है ताकि राज्य के लोगों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी तौर पर देश के प्रमुख धर्म स्थानों के दर्शन करवाए जा सकें।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अकाली भाजपा गठजोड़ सरकार ने बहुपक्षीय विकास को यकीनी बनाया है जिस के चलते राज्य में अतिरिक्त बिजली, सडक़ों, सीवरेज सहित अन्य बुनियादी सहुलियतें मुहैय्या करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। 

उन्होंने कहा कि मुस्लिम और ईसाई भाईचारे की बड़ी मांग को पूरा करते हुए आने वाले तीन महीनों के भीतर राज्य के बड़ी संख्या वाले गांवों तथा शहरों में 100 करोड़ रुपये खर्च करके सरकारी तौर पर कब्रिस्तान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला के निवासियों की सभी समस्याओं के हल के लिए अगले महीने दो दिनों का संगत दर्शन प्रोग्राम रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है।स. बादल ने मलेरकोटला में पिछले दिनों में पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक मामले भडक़ाने वाले शरारती तत्वों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन शांति को भंग करना चाहती बाहरी एजेंसियों तथा विरोधी राजनीतिक पार्टियों के मनसूबे सफल नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी पर भरसते हुए कहा कि पूरे देश में पंजाब के नौजवानों को नशेड़ी कह कर बदनाम करने वाली ऐसी पार्टियों को पंजाब के लोग मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से पंजाब में 25 लाख नौकरियों को देने की घोष्णा पर व्यगय करते हुए कहा कि ऐसे गुमराहपूर्ण ब्यान देने से पहले केजरीवाल बताए कि पिछले दो सालों में दिल्ली में उनकी सरकार की ओर से कितने नौजवानों को नौकरी दी गई है। 

स. बादल से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल तथा भाजपा की ओर से सभी धर्मों का सत्त्कार किया जाता है तथा पिछले दिनों मलेरकोटला में दुर्भागयपूर्ण हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संयम से काम लिया है जिस के लिए मलेरकोटला के लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने ईद-उल-फितर के पवित्र दिवस पर पूरे भारत के भीतर बसने वाले मुस्लिम भाईचारे के लोगों को मुबारकबाद दी। इस दौरान राज्य सभा सदस्य स. सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी समूह भाईचारे को ईद की मुबारकबाद दी।इससे पहले सीनियर अकाली नेता ईजहार आलम ने कहा कि ईद का यह त्यौहार रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने के बाद खुदा के शुकराने के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे, हमदर्दी तथा सांझ का भी प्रतीक है और ईद-उल-फितर का त्यौहार हमारे संयुक्त सभ्याचार की सच्ची भावना को दरसाता है।इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव बीबी फरजाना आलम, मुख्य संसदीय सचिव संत बलबीर सिंह घुन्स, मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रकाश चंद गर्ग, पूर्व मंत्री स. गोबिंद सिंह कांझलां, स. इकबाल सिंह झूंदा हलका विधायक अमरगढ़, सीनियर अकाली नेता स. रजिंदर सिंह कांझलां, नुसरत ईकराम खान बगगा पूर्व मंत्री, स. तेजा सिंह कमालपुर जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल, श्री कर्ण घुमान सीनियर अकाली नेता, स. जसबीर सिंह दियोल पूर्व चेयरमैन जिला परिषद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।