5 Dariya News

अजय टम्टा ने वस्त्र राज्यमंत्री का कार्यभार संभाला

5 Dariya News

New Delhi 06-Jul-2016

अजय टम्टा ने आज नई दिल्ली में नए वस्त्र राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। टम्टा उत्तराखंड के अलमोड़ा निर्वाचन-क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद हैं।  16 वीं लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले 2007 से 2012 और 2012 से 2014 तक उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य रहे हैं। टम्टा उत्तराखंड सरकार में 2007-08 में राज्यमंत्री और 2008-09 में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उनके बारे में विस्तृत जानकारी निम्न लिंक पर मिलेगी.. (और) बाद में, स्मृति जुबिन ईरानी ने भी केंद्रीय वस्त्र मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। दोनों मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के कक्ष में एक दूसरे को बधाई दी और उसके बाद मीडिया से बातचीत की।