जम्मू एवं कश्मीर : सड़क दुर्घटना में 6 की मौत, 13 घायल
5 Dariya News
जम्मू 05-Jul-2016
जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 13 लोग घायल हो गए। यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रामबन जिले में बनिहाल शहर के करीब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर का वाहन के ऊपर से नियंत्रण छूटने के चलते वाहन खड्ड में जा गिरा, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 13 लोग घायल हो गए।पुलिस अधिकारी ने कहा, "वाहन 300 फुट गहरे खड्ड में जा गिरा।"सभी घायलों को बनिहाल के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि उधमपुर जिले के टिकरी क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही एक अन्य दुर्घटना में मोटसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई।