5 Dariya News

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में सेना चला रही राहत कार्य

5 Dariya News

लखनऊ 02-Jul-2016

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुए बाढ़ जैसे हालात के मद्देनजर पिथौरागढ़ के प्रभावित गांवों- बस्तारी, उरमा, सिंघाली तथा पथारकोट में सेना राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्य में 6 कॉलम (हर कॉलम में 3 सैन्य अधिकारी), 5 जूनियर कमीशंड अधिकारी एवं 67 अन्य रैंकों के जवान शामिल हैं।स्थानीय प्रशासन की मांग पर सेना के एक कॉलम को भीषण बाढ़ से प्रभावित गांव बस्तारी के लिए रवाना किया गया है। सेना के 5 कॉलम को तैनात रखा गया है, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मांग पर रवाना किया जाएगा। 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात मध्य कमान की सैन्य युनिटों को राहत एवं बचाव कायरें में लगाया गया है। इस बाढ़ में सेना की कुछ यूनिटें भी प्रभावित हुई हैं, जिसके मद्देनजर इन्हें जरूरत पड़ने पर रवाना किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सबसे पहले सेना मौके पर पहुंची सेना राहत एवं बचाव कार्यो में जुटी है तथा प्रभावित क्षत्रों में 6 नागरिकों को मलबे से निकाला है। इन घायलों को नागरिक प्रशासन की सहायता से पिथौरागढ़ भेजा गया है। वहीं बाड़ प्रभावित क्षेत्र से सेना द्वारा अभी तक 10 शव निकाले गए हैं।