5 Dariya News

इनेलो विधायक दौलतपुरिया ने बिजली कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन

5 Dariya News

फतेहाबाद 30-Jun-2016

बिजली कर्मचारियों की मांगों का फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने अपना समर्थन दिया है। आज उन्होंने अनाज मंडी फतेहाबाद के पिछले शेड में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उन्हें पूर्ण समर्थन दिया। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इस अवसर पर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। उनके साथ जिला अध्यक्ष बलविंद्र कैरो, कुलजीत कुलडिय़ा, सुरेंद्र लेगा, लक्ष्मीनारायण देहड़ू, पवन चुघ, कुलवंत सवणा, यशपाल यश तनेजा, प्रमोद बजाज सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद थे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही सरकार बन चुकी है। कर्मचारियों पर हो रही ज्यादती को रोकने के लिए सरकार इस हद तक चली गई है कि कर्मचारियों की हड़ताल रोकने के लिए एस्मा जैसा काला कानून थोप दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम में निजीकरण और कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने जैसी मांगों को सरकार पूरा करे और कर्मचारियों की आवाज को इस प्रकार न दबाया जाए।