5 Dariya News

सीजीसी झंजेडी ने बीटैक के पहले बैच की संपूर्ण प्लेसमेंट करवा रचा इतिहास, 29 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा 9 लाख तक के पैकेज पर चयन

तीन वर्षों के इतिहास में झंजेडी कालेज ने युनिवर्सिटी के टापर दिए: प्रेसिडेंट धालीवाल

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 30-Jun-2016

चंडीगढ़ गु्रप आफ कालेजिस के झंजेडी कालेज ने अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा व बेहतरीन प्लेसमेंट का प्रदर्शन करते हुए सिद्ध कर दिया है कि उसका कोई सानी नहीं है। झंजेडी कालेज के पास होने जा रहे बीटैक के मकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग व इलैक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग के पहले बैच के छात्रों का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों जैसे माईक्रोसाफ्ट, सेप लेब्स, डेलाईट, ह्यूलेट पैकार्ड, टैक महिन्द्रा, जॉन डीयर जैसी 20 कंपनियों द्वारा किया गया है, जबकि सबसे अधिक पैकेज 9 लाख रहा। काबिलेजिक्र है कि अभी तक पंजाब टैक्निकल युनिवर्सिटी ने बीटैक का फाईनल परिणाम घोषित नहीं हुआ है और यह प्लेसमेंट सीजीसी झंजेडी द्वारा किए गए बेजोड़ प्रदर्शन को देखते हुए की गई है। इन छात्रों की पहले 6 महीने की ट्रेनिंग भी इन कंपनियों में लगेगी और फाईनल परिणाम आने पर इन कंपनियों में ही नौकरी भी मिलेगी।इस अवसर पर सीजीसी के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने इस उपलब्धि के लिए समूह स्टाफ व छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि युनिवर्सिटी के टापर रहने के परिणाम व बेजोड प्लेसमेंट उपलब्धि स्टाफ की सख्त मेहनत का नतीजा है। 

उन्होंने कहा कि बेशक हर छात्र के अंदर कोई न कोई गुण होता है, जरुरत उसे समझने की होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों की तैयारी भी करवाई जाती है कि वे भविष्य में प्रोफेशनल बनें, व्यापार करें, विदेश जाएं अथवा वे सिविल सर्विस, गेट व केट जैसी परीक्षाओं में जाना चाहते हैं। उसके बाद उनकी तैयारी भी उसी तरीके से करवाई जाती है। प्रेसिडेंट धालीवाल ने आगे कहा कि यही कारण है कि सीजीसी झंजेडी की स्थापना के तीन वर्षों में ही हर छात्र की योग्यता को समझते हुए बेहतरीन नागरिक तैयार किए हैं और सीजीसी झंजेडी ने इस थोडे से समय में ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व पढ़ाई में युनिवर्सिटी के टापर दिए हैं।सीजीसी के डायरेक्टर जरनल डा जीडी बंसल ने बताया कि तीसरे वर्ष के छात्रों व स्टाफ ने इस दिन की तैयारी के लिए गर्मियों की छुट्टियों में भी एक भी छुट्टी नहीं ली और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत की। इसके अलावा इंटरव्यू व अन्य जानकारी के लिए भी छात्रों को तैयारी कराई गई।