5 Dariya News

नरिन्दर मोदी का एक मात्र लक्ष्य आप पार्टी के विधायकों को लोक हितों के काम करने से रोकना-संजे सिंह

बादल अपनी, प्रचार वैनों के माध्यम से पंजाब में फैली नशों की समस्या, किसान आत्महत्या, भ्रष्टाचार और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की वीडियो दिखाएं -छोटेपुर

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Jun-2016

प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी की कमोजर विदेश नीति की निंदा करते आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज संजे सिंह ने कहा कि मोदी के पिछले दो वर्षों के कार्याकाल दौरान पाकिस्तान की तरफ से सीमा रेखा की उल्लंघन करने में रिकार्ड विस्तार हुआ है। मोदी जो चुनावों से पहले 56 इंच की छाती होने का दावा करता था अब नवाज शरीफ के जन्म दिन के जश्न मना रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तानी सैनिक रोजाना ही भारतीय जवानों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी पिछले 2 सालों में सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने और महंगे कपड़े पहनने में ही मोहारत हासिल की है। यहां तक कि रेडियो पर प्रोगराम मन की बात में भी मोदी ने गोलीबारी दौरान शहीद हुए सैनिकों के लिए एक शब्द भी बोलना उचित नहीं समझा।संजे ने कहा कि मोदी की कमजोर विदेश नीति के कारण भारत के सब से पुराने मित्र नेपाल और पड़ोसी देश बंगला देश में भी भारत के संबंधों में खटस आई है। उन्होंने कहा कि मोदी का एक मात्र लक्ष्य आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में शुरू किए गए लोक हितों में किए जा रहे कार्यों को रोकना है। इसी लड़ी के तहत मोदी ने एंटी करप्शन बिल, सिटीजन चार्टड बिल, कम-से-कम वेतन बिल, प्राथमिक शिक्षा बिल और पत्रकारों के लिए मजीठिया समिति पर अधारित बिल को भी रोक लिया है। दिल्ली पुलिस ने मोदी के इशारे पर पत्रकारों को संबोधन कर रहे आप विधायक को ग्रिफतार कर लिया जब कि मोदी की कैबिनेट में 31 प्रतिशत मंत्री ऐसे हैं जिनके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमे चल रहे हैं। 

पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतिओं के बारे में बोलते पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पिता-पुत्र ने अकाली दल को बादल एंड कंपनी बना दिया है। बादलों को सुझाव देते छोटेपुर ने कहा कि वह पिछले 9 सालों में किए लोक विरोधी कामों को अपनी, प्रचार वैनों के माध्यम से लोगों के समक्ष लाएं। उन्होंने कहा कि यदि बादल सही अर्थों में अपनी सरकार की कामयाबी दिखाना चाहता हैं तो उनको पंजाब में फैले नशों की समस्या, हर रोज आत्म हत्याएं कर रहे किसानों, पंजाब को छोड़ कर अन्य राज्यों में जा रही इंडस्ट्री और श्री गुरु गं्रथ साहिब की बेअदबी की वीडियो लोगों को दिखानी चाहिए।छोटेपुर ने कहा कि अब बस कुछ ही महीनों की बात है कि लोग सीधे तौर पर बादलें द्वारा की जा रही ज्यादतियों के खिलाफ खड़े हो जाएंगे और फिर बादलों और बाकी अकालियों को अपने घर से बाहर आना कठिन हो जाएगा। छोटेपुर ने कहा कि बादल भले ही अपने पैसे और सत्ता की ताकत के द्वारा लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं परंतु वह पंजाबियों की आवाज को कभी भी दबा नहीं सकते।