5 Dariya News

भाजपा सरकार ने प्रदेश का आपसी भाईचारा समाप्त करने का प्रयास किया: चौधरी अभय सिंह चौटाला

5 Dariya News

फतेहाबाद 27-Jun-2016

इनेलो के वरिष्ठ नेता एंव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार ने प्रदेश में आपसी भाईचारा समाप्त करने का प्रयास किया है, इसके  मद्देनजर इनेलो ने प्रदेश के सभी 90 हल्को में सद्भावना सम्मेलन करने का फैसला किया है ताकि प्रदेश में पुन: भाईचारा कायम किया जा सके । ये सद्भावना सम्मेलन संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर की जयंती को समर्पित होंगे। अभय सिंह चौटाला आज हलका कांलावाली के कस्बा रोड़ी, फतेहाबाद जिला के हलका रतिया के गांव नागपुर व हिसार जिले के हलका आदमपुर के गांव बालसमंद में आयोजित सद्भावना सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ही जात-पात की राजनीति करते हुए जनता को आपस में लड़वाने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने जो वायदे जनता से किये थे वह उन से विमुख हो गई है तथा विकास करने की बजाय औच्छे हथकंडे अपना कर अपने विरोधियों को दबाने पर लगी हुई है।

इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार वास्तव में जाटों को आरक्षण देने के पक्ष में नही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल द्वारा आरम्भ कि गई वृद्धावस्था पैंशन क ो बन्द नही होने देगी चाहे इसके लिए प्रदर्शन और धरने भी क्यों न करने पड़ें। उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट का मुद्दा उठाने हुए कहा कि किसानों को प्रचूर मात्रा में बिजली न मिलने के  कारण उनकी फसलें सूखती जा रही हंै। सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य सुभाष चन्द्रा ने जो आरोप लगाए है वह सरासर झूठे है और वह उनके विरुद्ध मानहानि का दावा करेंगे। एक  प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव भाजपा ने भ्रष्ट तरीके से जीतकर प्रजातंत्र के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की मिलीभुगत का भी आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि उसने अब तक  लड़कियों के कितने स्कू ल व कालेज बनवाए है। प्रदेश में स्कूलों में गीता पढ़ाने पर कटाक्ष करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने हेतू अध्यापक ही नही है तो गीता कौन पढ़ाएगा? कार्यक्रम का मंच संचालन जसवीर जस्सा ने किया जबकि सम्मेलन में इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, सांसद चरणजीत रोड़ी, विधायक रामचंद्र कम्बोज, बलकौर सिंह, जसवीर जस्सा, शेर सिंह रोड़ी, विनोद दड़बी, सुभाष नैन, धर्मवीर नैन, कश्मीर करीवाला, डा०हरि सिंह भारी, डा०राधेश्याम शर्मा, महंत बलदेव दास, भगवान कोटली सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

आदमपुर हलके के बालसमंद में हुए सम्मेलन में चौधरी अभय सिंह चौटाला, अशोक अरोड़ा, इनेलो संसदीय दल के नेता दुष्यंत चौटाला के अलाव विधायक रणबीर गंगवा, राजेंद्र लितानी, शीला भ्यान, राजेश गोदारा, भागीरथ नंबरदार, रामप्रसाद गढ़वाल, पूर्व चेयरमैन हनुमान बिश्नोई, श्रवण बिश्नोई, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, बहादुर सिंह नायक, रमेश गोदारा व कृष्णा भट्टी के अलावा अनेक नेता मौजूद थे। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सरकार पर उनके चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए लाभ में चल रहे बिजली निगमों के उपमंडलों को निजी हाथों में सौंपने और कर्मचारियों को प्रताडि़त करने के लिए एस्मा लगाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है और समाज का हर वर्ग सरकार से बेहद नाराज और परेशान है।

फतेहाबाद जिले के हलका रतिया के गांव नागपुर में सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा डा0 भीमराव अम्बेडकर की झलक, चौ0 देवीलाल में साफ  दिखाई देती थी क्योकि ताऊ देवी लाल ने भी लोगो को न्याय दिलवाने के लिए जनता के हक की लड़ाई लड़ी है। इनेलो पार्टी चौ0 देवीलाल के आदर्शो पर जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भाजपा को दोगले चेहरे वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा दोनों तरफ से प्रहार करती है, जिस प्रकार से किसान को लूटने का काम किया किसान की फसल औने पौने दामों पर बेचनी पड़ी, कर्मचारी, व्यापारी व मजदूर की हालत दयनीय है। मजदूर को रोटी के लाले पड़ रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सरदार निशान सिंह ने भी फतेहाबाद जिला की समस्याओ को रखते हुए भाजपा को आड़े हाथो लिया। विधायक रतिया प्रो. रविंदर बलियाला ने भी अपने सम्बोधन में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर कैरो, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कुलजीत कुलडिय़ा, हरी सिंह मेहरिया, बिकर सिंह हडौली, हरबंस खन्ना, पवन चुघ, बलदेव दरियापुर, यजिवंदर रिम्पल, राज कुमार मित्तल, सरदार गुरलाल सिंह कामरेड, अजमेर सिंह, हरी सिंह हडौली, देशराज बुत्ता, जितेंदर अग्रवाल, सतीश सरदाना, पवन ढाका, रना झोल विकास मेहता, दीपेंदर हैप्पी, अजय संधू, राहुल नागपुर, मनजोत बोला, सोहन सिंह हडोली, बूटा सिंह चंदो कलां, राम चंदर पालसर, रमेश लाली सहित अनेक नेता मौजूद थे।