5 Dariya News

अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य:सुभाष सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने बर्फानी सेवा मंडल के जत्थें को हरी झंडी देकर किया अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र 27-Jun-2016

थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य हैं। इस पुण्य कार्य को बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सदस्य करने जा रहे हैं। शहर की अन्य संस्थाओं को भी समाज सेवा के कार्य में आगे आना चाहिए।थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को सुबह के समय ब्रहमसरोवर के तट पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से बर्फानी सेवा मंडल के जत्थें को अमरनाथ के लिए रवाना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत की हैं। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, नप के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र छिंदा, संस्था के प्रधान सुरेश कुमार, अजय गुप्ता आदि ने हनुमान मंदिर ने पूजा-पाठ किया। इस दौरान संस्था की तरफ से सभी को सरोपा दिया गया।विधायक ने पूजा-पाठ करने के उपरांत मंत्रौच्चारण के बीच बर्फानी सेवामंडल की तरफ से मनीगंव बालटाल की तरफ जाने वाले जत्थे को हरी झंडी देकर रवाना किया। संस्था के प्रधान सुरेश ने कहा कि बर्फानी सेवा मंडल की तरफ से पहला भंडारा मनीगांव में लगाया जा रहा हैं। यह भंडारा यात्रा खत्म होने तक जारी रहेगा। इस संस्था के सदस्य 10 जुलाई, 20 जुलाई और 1 अगस्त को अलग-अलग शिफ्टों में रवाना होंगे। इस मौके पर नगर परिषद के वाईस चेयरमैन सुरेन्द्र छिंदा, जिला परषिद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण, समाज सेवी प्रदीप झाम्ब, पार्षद हरदीप सिंह संजू, नेपाल सिंह, मदन मोहन छाबड़ा, दीपक चोपड़ा, खरैती लाल सिंगला, अनिल भूक्कल, भीम सिंह, नंद लाल, एमके मोदगिल, नीरज, रामलाल, बर्फानी सेवा मंडल के प्रधान सुरेश कुमार, अजय गुप्ता, गौरव गर्ग, चंदन अरोड़ा, संजय कंसल, भूपेन्द्र, बलबीर, गोपाल, गौरी कांत, रफी मोहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।