पंजाब एससी कमीशन ने गूंगी और बहरी लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की खबरों का सू-मोटो नोटिस लिया
एसएसपी , पटियाला से 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
5 Dariya News
चंडीगढ़ 26-Jun-2016
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन ने एक अनुसूचित जाति वर्ग से संबधित एक 20 वर्षीय गूंगी और बहरी लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की खबरों का सू-मोटो नोटिस लेते हुये एसएसपी , पटियाला को मामले बाबत रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करने के आदेश दिये है।कमीशन के चेयरमैन श्री राजेश बाघा ने बताया कि कमीशन ने जिला पटियाला के गांव नोहरा की एक 20 वर्षीय अनुसूचित जाति लड़की जोकि बोलने व सुनने से असमर्थ है के साथ हुई जबरदस्ती और उसके 4 माह के गर्भवती होने संबधी खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है। जिस संबधी कार्यवाही अमल में लाते हुये एसएसपी पटियाला को समूची कार्यवाही रिपोर्ट 15 दिनों में कमीशन के समक्ष पेश करने के आदेश दिये गये है।पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन ने चेयरमैन श्री बाघा ने कहा कि कमीशन अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और दोषियों विरूद्ध कानून अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लानी यकीनी बनाई जाएगी।