5 Dariya News

पंजाब में लोकतान्त्रिक सरकार है,यहाँ पटियाला रियासत की राजशाही नहीं चलेगी:- तरुण चुघ

प्रशासनिक अधिकारियो को पटियाला रियासत का दीवान समझ कर धमकियां ना दे: चुघ

5 Dariya News

चंडीगढ़ 23-Jun-2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने बयान जारी कर पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब प्रशासनिक अधिकारियो को दी जा रही धमकियों को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए इसे सरकारी अधिकारियो के काम काज में गैर क़ानूनी हस्तक्षेप करार दिया | श्री चुघ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आगाह किया की सरकारी मशीनरी को वो पटियाला का अपना दरबार न समझे| उन्होंने कहा की अपने मुख्यमंत्री काल में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी अधिकारियो को खुण्डे पर लटकाने की गीदड़ धमकियां लगाई थी| श्री चुघ ने कहा की कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की जनता से पूरी तरह कट चुके है| किसान, व्यापारी, युवा, दलित, मज़दूर तथा शोषित सहित सभी वर्गों का कांग्रेस पार्टी की साम्प्रदायिक नीतियों से विश्वास उठ चूका है| श्री चुघ ने कहा की देश के चन्द छोटे राज्यों तक सिमट चुकी कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावो में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने की भूमिका में आ चुकी है| श्री चुघ ने कहा की विभिन्न राज्यों में कांग्रेस पार्टी के अंदर सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के विरुद्ध विद्रोह की चिंगारिया सुलग चुकी है| कांग्रेस के क्षेत्रीय शतरप  अपने नेतृत्व के खिलाफ जा कर अपनी ही पार्टी को महाराष्ट्र, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक आदि राज्यों में छोड़ कर अन्य दलों के शामिल हो रहे है यां अलग क्षेत्रीय पार्टी बना रहे है| श्री चुघ ने कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को नसीहत देते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी का भविष्य राजनितिक इतिहास के पुरे देश में गर्त में जा रहा है  व पंजाब की जनता की झूठी सहानुभूति बटोरने के चक्कर में अफसरशाही को धमकियां न लगाए अन्यथा पंजाब में आपकी बची खुची साख भी मिटटी में मिल जाएगी|