5 Dariya News

योग दिवस में पंजाब की 26 जेलों में लगभग 8500 कैदियों और 500 जेल स्टॉफ के सदस्यों द्वारा योग आसन किये गये: सोहन सिंह ठंडल

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) 21-Jun-2016

देश विदेश में मनाये गये द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में पंजाब की 26 जेलों में लगभग 8500 कैदियों और 500 जेल स्टॉफ के सदस्यों द्वारा योग आसन किये गये। यह जानकारी जेल मंत्री पंजाब स. सोहन सिंह ठंडल ने दी। उन्होंने बताया कि कैदियों  और स्टॉफ ने बड़े ही उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया और उन्होंने आगे बताया कि योग विशेषज्ञों द्वारा अपनी निगरानी अधीन विभिन्न प्रकार के आसन करवाये गये और योग के महत्व संबंधी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदरूस्त रहने के लिये योग शैली को नियमित रूप में अपनाने की अपील की और कैदियों को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया।