दुर्गयाणा मंदिर के सामने निर्मित किया जायेगा सुंदर प्लाजा-सुखबीर सिंह बादल
अनिल जोशी के साथ जा कर चल रहे निर्माण कार्यो का लिया जायजा
5 Dariya News
अमृतसर 20-Jun-2016
अमृतसर साहिब में स्थापित दुर्गयाणा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को आगे रखेते हुये पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंदिर के सामने सुंदर प्लाजा के निर्माण का एलान किया है। आज स्थानीय निकाय मंत्री श्री अनिल जोशी के साथ दुग्र्याणा मंदिर के समीप चल रहे विकास प्रौजेक्टों का जायजा लेने के लिए पहुंचे स. बादल ने कहा कि अमृृतसर की धार्मिक महत्तता को आगे रखते हुये यहां आने वाले पर्यटकों और सैलानियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा कायम कर रही है। उन्होंने बताया कि गोल्डन टैंपल प्लाजा, जलियांवाला बाग के इर्द-गिर्द, वाघा बार्डर, दुग्र्याणा मंदिर की पार्किंग, किला गोबिंदगढ़ के संरक्षण, हाल बाजार का सौदर्यकरण आदि में चल रहे कार्य इस ढांचे का एक हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक अमृतसर विश्व के बेहतर शहरों की सूची में शामिल हो जायेगा।
श्री दुग्र्याणा मंदिर में माथा टेकने के पश्चात प्रेस से बातचीत करते हुये स. बादल ने कहा कि दुग्र्याणा मंदिर में पार्किन्ग के साथ-साथ एक सुंदर गेट की भी जरूरत है और इसको पूरा करने के लिए शानदार प्लाजा का निर्माण कराया जायेगा जो तीन से चार महीनों में पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए भवन निर्माण अभियंता अपनी योजना बना चुकी है और आगामी सप्ताह इस संबंधी बैठक कर इसको फाइनल कर दिया जायेगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त उपायुक्त श्री वरूण रूजम, अमृतसर विकास प्राधिकरण के मुखी श्री संदीप रिशी, अकाली दल के शहरी प्रधान स. गुरप्रताप सिंह टिक्का और अन्य अकाली भाजपा नेता उपस्थित थे।