5 Dariya News

भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पहचान उनकी सेवा भावना, कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन है : रामलाल जी

5 Dariya News

मनाली 20-Jun-2016

चार दिवसीय भाजपा कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण शिविर समारोप भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री रामलाल जी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती ने किया। चार दिनो तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 250 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें भाजपा के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए।शिविर के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के सदस्य हैं और संगठन पार्टी विद डिफंरेस के नाम से दुनियाभर में जाना व पहचाना जाता रहा है और इस बात को भाजपा के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने कार्यों से साबित भी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पहचान उनकी सेवा भावना, कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन है। ऐसे में हर कार्यकर्ता से यह उम्मीद की जाती है कि वह पार्टी में अनुशासन को बनाए रखे और संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्यों के प्रति स्वयं को पूरी तरह से समर्पित कर दें। 

रामलाल जी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास पूरी तरह से तभी संभव है जब केन्द्र और हिमाचल प्रदेश में एक ही विचारधारा और एक ही दल की सरकार हो और प्रदेश को कांग्रेसमुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत अहम है। कार्यकर्ताओं के पास केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के रूप में बहुत बड़ा हथियार है। वहीं प्रदेश सरकार के भ्रष्ट कार्यों से जनता त्रस्त है। इसलिए कार्यकर्ताओं को आज से ही आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।चार दिनो तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में हुए मंथन के पश्चात देश और प्रदेश की परिस्थितयों के मद््देनजर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसे भाजपा के महामंत्री श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने प्रस्तु किया और प्रस्ताव का अनुमोदन भाजपा प्रदेश सचिव व विधायक हंसराज ने किया। भाजपा का प्रस्ताव प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने इस शानदार आयोजन के लिए जिला कुल्लू के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं जो व्यवस्थाओं में लगे हुए थे, पूजनीय सुधांशु जी महाराज व साधाना धाम के सभी अधिकारियों व जिला कुल्लू के प्रैस के बन्धुओं को उनकी सकारात्मक कवरेज के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।