5 Dariya News

सत्यपाल जैन के समर्थकों ने औद्योगिक क्षेत्र में लगाया लंगर

5 Dariya News

चंडीगढ 19-Jun-2016

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत के अपर महासोलिस्टिर, चंडीगढ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को केन्द्र सरकार द्वारा भारत के २१वें विधि आयोग के अर्पकालिक सदस्य नियु1त किए पर औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत व उनको फूलों का हार पहना कर उनका स6मान किया गया। इस मौके पर उप महापौर देवेश मोदगिल विशेष रूप से उपस्थित थे। चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेस २ की इंडस्ट्रिज शेड एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र फेस-२ में निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री सत्यपाल जैन से मीठे पानी की छबील व लंगर का शुभारंभ करवाया व लोगों में मीठे पानी और लंगर का वितरण किया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि नवनियु1त २१वें विधि आयोग के सदस्य श्री सत्यपाल जैन जमीन से जुड़े नेता हैं। वह अपने आप में एक मिसाल हैं जिससे प्रेरित होकर शहर का युवा राजनीति व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होनें निस्वार्थ होकर पार्टी और शहरवासियों की सेवा की। जिसका फल उनको आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कमिशन का मे6बर नियु1त करके दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सत्यपाल जैन लोगों की समस्या को सुनने और उनका समाधान करवाने के लिए हमेशा तत् पर रहते हैं।इस अवसर पर हरपाल सिंह, जरनैल सिंह, राजवंत सिंह, एस.पी.एस. छग्गर, देवी दयाल सिंह, भूपिन्द्र सिंह, रघुनाथ जिंदल, मनीष निगम, हरिन्द्र सिंह सलैच, दीपक शर्मा, रितेश अरोड़ा, कर्ण वासुदेवा, रमन सिंह, सुखविन्द्र सिंह सु1खी, बी.बी. भारद्वाज, राकेश शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य शिवदत जैन, बी.के. कपूर, पी.डी. मोंगिया इत्यादि उपस्थित थे।