5 Dariya News

बेल्जियम में आतंकवाद के संदेह में 12 गिरफ्तार

5 Dariya News

ब्रसेल्स (बेल्जियम) 18-Jun-2016

बेल्जियम पुलिस ने राजधानी ब्रसेल्स में मार्च के महीने में हुए बम हमलों के बाद आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अभियोजन पक्ष ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात हिरासत में लिए गए संदिग्धों पर आतंकवादी हमले की साजिश करने का संदेह है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वे उन 40 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।खोज अभियान 16 नगरपालिकाओं, मुख्य रूप से ब्रसेल्स के आसपास चलाया गया। इस दौरान 152 लॉक-अप गैराजों में तलाशी ली गई।ब्रसेल्स में जेवेंतम हवाईअड्डे और मालबीक मेट्रो स्टेशन पर 22 मार्च को हुए हमले में 34 लोगों की जान चली गई थी।