5 Dariya News

राज्य सभा चुनाव को लेकर नौंटकी कर रही है इनेला और कांग्रेस : कर्ण देव कम्बोज

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र 17-Jun-2016

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में करारी हार का जिम्मेवारी कांग्रेस और इनेलो एक दूसरे पर थोप रही हैं। इस चुनाव को लेकर इनेलो और कांग्रेस नौटंकी कर रही है।राज्यमंत्री कर्ण देव कम्बोज शुक्रवार को पत्रकार एवं समाज सेवी स्वर्गीय देवी दयाल नन्हां की 19वीं पुण्यतिथि पर श्री देवी दयाल नन्हा मैमोरियल फांउडेशन की तरफ से राजेन्द्र कालोनी नगली कुटिया में आयोजित मेडिकल कैम्प और रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्र का जवाब देते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्पित प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई हैं। इन चुनावों में हार की जिम्मेवारी कांग्रेस व इनेलो एक दूसरे पर थोपने का कार्य कर रही हैं। राज्यसभा के प्रत्याशी आरके आंनद को इनेलों का समर्थन हासिल था, कांग्रेस ने भी प्रत्याशी आरके आनंद का साथ देने का काम किया। किसी चुनाव में 14 वोट रद्द हुए और कांग्रेस और इनेलो के प्रत्यासी को हार मिली। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि इनेलो का प्रत्याशी राज्यसभा सदस्य बने और इनेलो की जीत हो।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देखने पर दोनों पार्टियां एक-दूसरे के उपर आरोप लगाकर नौंटकी करने का काम कर रहे हैं। एक अन्य प्रश्र का जवाब देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जाट समुदाय के साथ जातियों को आरक्षण देकर अपना काम पूरा कर दिया हैं। आरक्षण का मामला अब पूर्णत कोर्ट में है और सभी को अदालत में विश्वास करना चाहिए और कानूनी लड़ाई लडऩी चाहिए। सरकार अदालत में अपना कानूनी पक्ष सही तरीके से प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम प्रयासों के बावजूद अगर कोई न माने तो उसका कोई ईलाज नहीं हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाना सरकार का कर्तव्य है। अगर कोई व्यक्ति कानून को हाथ में लेगा तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति बनाए रखना सभी लोगों के साथ-साथ राजनैतिक पार्टियों का कर्तव्य है। इसके बावजुद कुछ पार्टियां आग लगाने का काम कर रही हैं। इन राजनैतिक दलों की मंशा है कि सरकार को अस्थिर किया जाए लेकिन राज्य सरकार उनके मनसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। इस मौके पर लाडवा विधायक डा. पवन सैनी भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य भाजपा नेता व गणमान्य लोग मौजूद थे।