5 Dariya News

आदमपुर हवाई अड्डे को मिली हरी झंडी: विजय सांपला

सांपला के प्रयत्नों के खिले अंकुर, पंजाब सरकार को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश

5 Dariya News

नई दिल्ली 16-Jun-2016

जालंधर जिले के आदमपुर कस्बे में हवाई अड्डे के निर्माण को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी.अशोक गजापती राजू ने इस संबंधी पंजाब सरकार को निर्देश जारी किए हैं कि वह हवाई अड्डे के निर्माण के लिए प्राथमिक कार्रवाई मुकम्मल करे, ताकि हवाई अड्डे का निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके।श्री सांपला ने उक्त आदेश जारी होने के बाद पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर ङ्क्षसह बादल से मुलाकात करके इस मंजूरी संबंधी की जानकारी दी, जिस पर बादल ने श्री सांपला को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस संबंधी बनती कार्रवाई जल्द ही मुकम्मल कर देगी।