5 Dariya News

केरल से था मन्ना डे का करीबी नाता

5 दरिया न्यूज

तिरूवनंतपुरम(आईएएनएस) 24-Oct-2013

महान गायक मन्ना डे का केरल से करीबी नाता था। उनकी पत्नी सुलोचना कुमारन कन्नूर की थीं। डे का बेंगलुरू में गुरुवार को निधन हो गया। सुलोचना का निधन पिछले साल ही हुआ था।डे पिछले चार महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां रमा, और सुमिता हैं। 14 भारतीय भाषाओं में गीत गाने वाले महान गायक डे ने पहली बार मलयालम भाषा में गीत गाया था। यह 1965 की 'चेम्मीन' का 'मनसा मैना वारो' गाना था। उन्होंने 1974 की 'नीलू' के लिए 'चेंबा चेंबा' गाना भी गाया था।  दोनों ही गानों के गीतकार और संगीतकार क्रमश: वायलर रमा वर्मा और सलिल चौधरी थे। डे ने हिंदी फिल्मों के लिए 'आजा सनम मधुर चांदनी में हम', 'चुनर संभाल गोरी उड़ी चली जाए रे', 'जिंदगी कैसी है पहेली' और 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' जैसे उम्दा गाने गाए हैं।