5 Dariya News

राज्यपाल सोंलकी ने संकल्प लुधियाना के मार्गदर्शन में सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए 25 प्रतिभागियो का किया अभिनंदन

सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए प्रतिभागी खुद को निष्काम भाव से जनसेवा के लिए करें सर्मर्पित : राज्यपाल सोंलकी

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना 12-Jun-2016

सिविल सेवा परीक्षा चयनित प्रतिभागी अभिनंदन समारोह-2016 में सहयोग शिक्षा सेवा समिति संकल्प लुधियाना के माध्यम से मार्गदर्शन लेकर सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए पंजाब व चडीगढ़ के 25 प्रतिभागियो का अभिनंदन किया गया। स्थानीय राजपुरा रोड स्थित केवीएम स्कूल के आडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह-2016 में पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सौंलकी और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने संकल्प दिल्ली के उपाध्यक्ष संतोष तनेजा, अग्रवाल सभा सुन्दर नगर के अध्यक्ष केवल कृष्ण गुप्ता, तेरापंथ जैन सभा पंजाब के चेयरमैन महिन्द्र पाल गुप्ता, संकल्प लुधियाना के अध्यक्ष नरिन्द्र मितल व महामंत्री कुलदीप जैन सुराणा एवम् कोषाध्यक्ष दविन्द्र गुप्ता की मौजूदगी में लुधियाना संकल्प के माध्यम से पीसीएस में सफल हुए राजन शर्मा सहित पंजाब व चडीगढ़ से परिवार सहित पधारे 25 से ज्यादा सफल हुए प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। वर्णनीय है कि इस वर्ष 1078 परीक्षार्थीयों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की उनमें से संकल्प के मार्ग दर्शन में सफल होने वाले परीक्षार्थियों की गिनती 640 है। 

राज्यपाल कप्तान सिंह सोंलकी ने कहा कि शिक्षा प्रगति में से निकले वाले व्यक्ति के मन में देश व समाज सेवा के प्रति स्वाभिमान होता है। जैसे विवेकानंद जी में जनमानस को शिक्षित करने के प्रति स्वाभिमान की भावना थी। सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए प्रतिभागियो को गुड गर्वनैंस का मूल मंत्र को समझाते राज्यपाल महोदय ने कहा कि वह निष्काम भाव से खुद को जनमानस की सेवा को सर्मर्पित करें। सतासीन राजनितिक दलों की बजाए देश जनता आईपीसी व पीपीएस अधिकारियों की तरफ न्याय की उम्मीद ज्यादा रखती है। आजादी के 69 वर्ष बाद भी देश के देहाती क्षेत्र के लोग आज भी स्वतंत्रता के सुख से वंचित है। राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक ने सिविल सेवा पास करने वालों को बधाई देते हुए ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। समारोह के मुख्य वक्ता संतोष तनेजा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा जैसी अनेक सेवाओ के लिए होने सिविल सेवा परीक्षा में प्रतिभागियों की मदद के लिए संकल्प के प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा कि सिविल सेवा में ईमानदारी से कार्य करने की भावना पैदा करने के लिए प्रतिभावान परीक्षार्थीयों को सिविल सेवा की परीक्षा के लिए शिक्षा व प्रशिक्षण निशुल्क मार्गदर्शन की व्यवस्था भी संकल्प करता है। 

संकल्प लुधियाना के अध्यक्ष नरिन्द्र मितल और महामंत्री कुलदीप जैन सुराणा ने संकल्प लुधियाना की माध्यम से सिविल सेवा प्रतिभागियों के लिए आरम्भ की जा रही कक्षाओं की जानकारी देते हुए कहा कि संकल्प लुधियाना में परीक्षार्थीयों के नियमित मार्गदर्शन के लिए रेगुलर कक्षाएं चल रही है, वहीं आर्थिक व सामाजिक तौर पर पिछड़े प्रतिभाशाली परीक्षार्थीयों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में निशुल्क मार्गदर्शन की भी व्यव्स्था की गई है। सहयोग शिक्षा सेवा समिति संकल्प लुधियाना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत सूद, कोषाध्यक्ष दविन्द्र गुप्ता ने समारोह में पधारे गणमान्य शख्शियतों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैशन जज वी के अरोड़ा,पंजाब पब्लिक सर्विस आयोग के पूर्व सदस्य अनिल सरीन, विशेष सहयोगी संकल्प दिल्ली से कन्हैया लाल, राजू चौहान, हेतिन्द्र नेगी, रमेश अग्रवाल, नवरत्नमल सुराणा, सहयोग शिक्षा सेवा समिति संकल्प  के कोषाध्यक्ष दविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश जैन, सहमंत्री नवरत्न गगड़, प्रसन्न कोचर, सहमंत्री ललित बांसल और वरिष्ठ सदस्य सुशील गुप्ता, सुरिन्द्र पाल बांसल, पंकज गोयल, चंद्रमोहन जैन, गुरसेवक सिंह, डी आर भट्टी पूर्व डीजीपी पंजाब, मुकेश अरोड़ा, डा. लाजपत राय, डा. विश्व मोहन जैन, अमरजीत पाल  शर्मा  तेरापंथ सभा लुधियाना के अध्यक्ष कमल नवलखा, राय चंद जैन ने संकल्प लुधियाना की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए प्रतिभागियों की सफलता का श्रेय संकल्प के शिक्षकों की तरफ से दी गई उच्च स्तर की शिक्षा, मार्गदर्शन व संकल्प के पारिवारिक वातावरण को देते हुए कहा कि संकल्प ने बिना किसी व्यवसायिक लाभ के सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करने में अच्छा मार्गदर्शन उपलब्ध करवाकर सामाजिक दायित्व निभाया है। समाज सेवक रविन्द्र अरोड़ा ने पांच, बौबी जिंदल ने सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रशिक्षण का खर्च वहन करने की घोषणा की। समारोह में आयुष गर्ग, गौरव व कनिष्का व अन्य प्रतिभागियों ने संकल्प से मिली सेवाओं के अनुभव बताए।