5 Dariya News

कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, आस्कर राज्यसभा के लिए निर्वाचित

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Jun-2016

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और कपिल सिब्बल शनिवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चिदंबरम जहां महाराष्ट्र से निर्वाचित हुए, वहीं सिब्बल उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हुए। इसके अलावा जयराम रमेश और आस्कर फर्नाडीस कर्नाटक से निर्वाचित हुए हैं।पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विजय तन्खा कांग्रेस के टिकट पर मध्य प्रदेश से निर्वाचित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरियाणा में उस समय झटका लगा, जब वहां भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा कांग्रेस समर्थित आर.के. आनंद के मुकाबले हार गए। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में राज्यसभा की 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ।