जम्मू एवं कश्मीर में 2 एम्स खोलने को केंद्र की मंजूरी
5 Dariya News
श्रीनगर 09-Jun-2016
जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में दो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) खोलने की मंजूरी दे दी है। राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजीव जसरोटिया के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने कहा कि राज्य सरकार को पिछले महीने इस मंजूरी की जानकारी मिली।भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा और जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में एम्स के लिए जगह दे दी है।इनके लिए प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण कोष के तहत 4,000 करोड़ रुपये चिन्हित किए गए हैं।मंत्री ने कहा कि राज्य में दोनों परियोजनाएं केंद्र सरकार की हैं, इसलिए इसके बजटीय विवरण पर भी केंद्र सरकार ही सलाह देगी।