5 Dariya News

बिहार सरकार अपराधियों को बचा रही है : राजीव प्रताप रूडी

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-Jun-2016

संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सचिवालय से चारा घोटाले से जुड़ी कुछ फाइलें गुम होने के बाद कहा है कि बिहार सरकार अपराधियों को बचा रही है। रूडी ने यहां कहा, "आज यह लगता है कि बिहार में एक राजनीतिक व्यवस्था है जो अपराधियों का बचाव करती है और उन्हें आश्रय देती है।" उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्ववाली महागठबंधन की सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य के अपराध में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। रूडी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अरबों रुपये के चारा घोटाले से जुड़ी फाइलें पटना स्थित पशुपालन विभाग से गायब होने की खबर आई है।रूडी ने कहा कि यह समय समीक्षा करने, फिर से याद ताजा करने और याद करने का है कि बिहार में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकृष्ट किया था क्योंकि मुख्यमंत्री उस मामले में अभियुक्त थे।भाजपा नेता ने कहा, "इस मामले में लालू प्रसाद को पद से इस्तीफा देने और जेल जाने पर मजबूर होना पड़ा था। आज भी वह चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि वह इस मामले में दोषी करार दिए गए हैं।" बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 900 करोड़ रुपये के गबन के इस मामले में दोषी करार दिया गया था।