5 Dariya News

देश से कांग्रेस के संपूर्ण सफाए के लिए राहुल गांधी का प्रधान बनना जरूरी: बिक्रम सिंह मजीठिया

आगामी विधान सभा चुनावों में अकाली भाजपा गठबंधन की जीत में महिलाओं और नौजवानों का बड़ा योगदान होगा: जगीर कौर

5 Dariya News

बेगोवाल 02-Jun-2016

पंजाब के  राजस्व, पुर्नवासन और सूचना एंव लोक संपर्क विभागों के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि देश में से कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया करने के लिए राहुल गांधी का पार्टी प्रधान बनना बहुत जरूरी है। पिछली लोक सभा चुनावों में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की तरफ से बनाई रणनीति अधीन लड़ कर बुरी तरह से हारी थी, अब उसी तर्ज पर इस पार्टी के  संपूर्ण सफाए के लिए राहुल गांधी का पार्टी प्रधान बन कर अपना बकाया कार्य पूरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी का बेड़ा दिन प्रतिदिन गर्क होता जा रहा है, जिसे डूबने से कोई भी नहीं बचा सकता है।आज यहां संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों के बरसी संबंधी चल रहे समारोहों भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में स. मजीठिया ने कहा कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के  प्रधान बनते हैं, तो यह देश वासियों विशेष रूप से पंजाबियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि कांग्रेस के देश में से मुकम्मल सफाए के  लिए राहुल गांधी का प्रधान बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के राजनीति पक्ष से अनाड़ी होने के बारे में पार्टी के प्रदेश प्रधान और पूर्व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पूर्व प्रधान स. प्रताप सिंह बाजवा समय समय पर बोल चुके हैं। राहुल गांधी की काबलीयत का अंदाजा इस बात से ही लग सकता है कि कांग्रेस को लगातार हारों का मुँह देखना पड़ रहा है। 

प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी आ जाए और चाहे प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के डूबते बेड़े को अब कोई भी नहीं बचा सकता है। देश में से कांग्रेस पार्टी का नामो निशान मिटता है तो इसकी सबसे अधिक खुशी पंजाबियों को होगी क्योंकि इस पार्टी ने पंजाब, पंजाबी, पंजाबियत और सिखी का बड़ा नुक्सान किया है।आम आदमी पार्टी के  संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री श्री अरविंन्द केजरीवाल प्रति पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर उसने पंजाबियों को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पंजाब में जो बयान दिया, उसे सुप्रीम कोर्ट में दायर किये गए शपथ पत्र में बिल्कुल बदल दिया। स. मजीठिया ने केजरीवाल की तुलना नटवर लाल से करते हुए कहा कि उसकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने पूर्व विधायक सुखपाल सिंंह खैरा की तरफ ईशारा करते हुए कहा कि हर समय पर आरामपरस्ती का जीवन व्यतीत करने वाले खास व्यक्ति, आम आदमी कैसे बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उन खास बंदों के समूह की पार्टी है, जो समूह सत्ता का भूखा है। उन्होंने सरबत खालसा के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले लोगों को पंजाब के अमन शान्ति वाले माहौल को बिगाडऩे वाले शरारती तत्व कहा। 

स. मजीठिया ने कहा कि एक वक्त होता था, जब पंजाब में बिजली की बेहद कमी हुआ करती थी और पंजाब तरक्की के पक्ष से पिछड़ता जा रहा था। परन्तु अब उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शी दृष्टि के चलते बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बहुत ज्यादा काम किया गया है, जिसकी वजह से पंजाब आज बिजली सरपल्स राज्य बन गया है, इससे विश्व स्तर पर नाम कमाया है। पंजाब सरकार की ओर से परंपरागत  ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सौर ऊर्जा उत्पादन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।इस से पहले समारोह को संबोधित करते हुए स. मजीठिया ने संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों की तरफ से दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संतों ने हमेशा संयुक्त पंजाब की वकालत की और पंजाब के हर पक्ष से विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि लुबाना भाईचारे की सिख पंथ और पंजाब को बड़ी देन है। उन्होंने इस स्थान की मुख्य सेवक और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर की तरफ से निभाई जा रही पंथक सेवाओं की भी प्रशंसा की। 

समागम को संबोधन में बीबी जगीर कौर ने संत बाबा प्रेम सिंह मुरालेवालों के जीवन के संदर्भ में बताया और संगत से अपील की है कि वे आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव दौरान राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए अकाली भाजपा गठबंधन को ही वोट डालें और पंजाब पर बुरी नजर रखने वालों को खारिज कर दें। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में शिरोमणी अकाली दल की जीत में इस बार महिलाओं और नौजवानों का बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने स. मजीठिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान भी किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में यूथ अकाली के  दोआबा जोन के इंचार्ज स. सरबजोत सिंह साबी, जिला परिषद कपूरथला के चेयरमैन स. युवराज भुपिन्दर सिंह, डिप्टी कमिश्नर स. जसकिरण सिंह, जिला पुलिस प्रमुख स. राजिन्दर सिंह, स. रणजीत सिंह खोजेवाल चेयरमैन मार्केट समिति कपूरथला, स. जरनैल सिंंह डोगरांवाला मैंबर शिरोमणी समिति, श्रीमती अमृतपाल कौर प्रधान नगर कौंसिल कपूरथला, स. स्वर्ण सिंह जोश चेयरमैन मार्केट समिति भुलत्थ शामिल हैं।