5 Dariya News

पंजाब सरकार ने लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए 27.86 करोड़ रूपए की उपस्थिति छात्रवृत्ति दी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Jun-2016

पंजाब सरकार ने प्राईमरी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए गत् दो वर्षों के दौरान  27.86 करोड़ रूपए की उपस्थिति छात्रवृत्ति मुहैया करवाई है।इस संबंधी जानकारी देते हुए कल्याण मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि वर्ष 2008-09 में यह योजना स्टेट प्लान अधीन आरंभ की गई जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियां और आर्थिक पक्ष से कमज़ोर वर्ग से संबंधित परिवारों की लड़कियों को यह उपस्थिति छात्रवृत्ति मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि आर्थिक पक्ष से कमज़ोर परिवारों से संबंधित लड़कियां अपनी पढ़ाई छोड़ कर पारिवारिक कमाई में योगदान देने के लिए बचपन से ही मेहनत मज़दूरी के काम में लग जाती हैं। 

इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उनके शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने हेतू तरह-तरह की छात्रवृत्ति योजनाएं आरंभ की गई हैं जिनमें से उपस्थिति छात्रवृत्ति एक है। जिसका उद्धेश्य लड़कियों की उपस्थिति को स्कूलों में बढ़ाना है।मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक पक्ष से कमज़ोर छात्राओं को वर्ष 2014-15 में 3.02 करोड़ रूपए और 2015-16 में 77 लाख रूपए की राशि उपस्थिति छात्रवृत्ति के तौर पर मुहैया करवाई गई। इसी प्रकार ही अनुसूचित जाति से संबंधित छात्राओं के लिए 15 करोड़ रूपए वर्ष 2014-15 में और 9.07 करोड़ रूपए की राशि 2015-16 के दौरान छात्रवृत्ति अधीन जारी किए गए।मंत्री ने आगे बताया कि उपस्थिति छात्रवृत्ति वर्ष में 10 महीनों के लिए मुहैया करवाई जाती है। छात्रवृत्ति लेने वाले परिवार की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और पांच एकड़ से अधिक भूमि। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी तक होनी चाहिए।