प्रकाश सिंह बादल द्वारा हरकीरत सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के परिवार के साथ किया दुख सांझा
गांव कोटली जाकर अपनी हार्दिक संवेदनांए व्यक्त की
5 Dariya News (Ajay Pahwa)
कोटली (लुधियाना) 01-Jun-2016
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कोटली परिवार के गृह गांव कोटली के नजदीक पायल पहुंच कर, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और पूर्व मंत्री श्री तेज प्रताप सिंह कोटली के होनहार पुत्र श्री हरकीरत सिंह (41) के हुये बेवक्त निधन पर हार्दिक संवेदनांए प्रकट की और कहा कि यह परिवार को ना पूरी होने वाली क्षति हुई है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईशवर के समक्ष प्रार्थना की कि दुखी परिवार को यह दुख सहन करने का बल बख्शे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास दे।जिक्रयोग्य है कि श्री हरकिरत सिंह का 30 मई को चंडीगढ़ मे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निधन हो गया था। वह गांव कोटली के सरपंच भी थे और अपने पीछे पत्नी के अतिरिक्त अन्य परिवारिक सदस्यों को छोड़ गये हैं और उनके छोटे भाई स. गुरकीरत सिंह कोटली खन्ना विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। प्रमुख व्यक्तियों में पंजाब विधान सभा के सपीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल, पूर्व विधानसभा सदस्य रणजीत सिंह तलवंडी, पूर्व मंत्री श्री मलकीत सिंह दाखा, पंजाब एसएसएस बोर्ड के चेयरमैन श्री संता सिंह उमेदपुरी, डिप्टी कमिशनर श्री रवि भगत, डी आई जी श्री एस के कालिया, एसएसपी खन्ना श्री सतिंदरपाल सिंह के अतिरिक्त कई अन्य शख्शीयतें भी उपस्थित थी।