शेमरॉक स्कूल का 10 वीं का नतीजा रहा 100 प्रतिशत, १३ विद्यार्थियों ने प्राप्त किए १० सी.जी.पी.ए
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 28-May-2016
शेमरॉक सीनीयर सैकेंडरी स्कूल,सैक्टर 69 में उस समय खुशी की माहौल हो गया ,जब स्कूल का 10वीं का नतीजा 100 फीसदी रहा। स्कूल के १३ विद्यार्थियों ने १० सी.जी.पी.ए अंक प्राप्त किए । इस मौके स्कूल के चेयरमैन ए एस बाजवा ने समूह विद्यार्थियों और अध्यापकों को उनकी सख्त मेहनत की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यही कोशिश रही है कि वो अपने विद्यार्थियों को अच्छी और प्राथमिक पढ़ाई दे ताकि वो आगे भविष्य में हर मुकाम पर सफलता हासिल करे औरयह सफलता भी इसी मेहनत का ही नतीजा है ।