5 Dariya News

बलविंदर सिंह भुंदड़ द्वारा राज्य सभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-May-2016

शिरोमणि अकाली दल के जनरल सचिव बलविंदर सिंह भुंदड़ ने आज राज्य सभा की सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं जिस संबंधी 31 मई को चुनाव होना है। पंजाब में दो राज्य सभा सीटें भरी जानी हैं। भुंदड़ ने उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स.सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में पंजाब विधान सभा की सचिव श़शी लखनपाल मिश्रा के समक्ष अपनी नामज़दगी भरी जोकि इस चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी है।

भुंदड़ जिनके द्वारा तीसरी बार राज्य सभा के सदस्य के लिए दस्तावेज़ दाखिल किए हैं, के साथ संसद सदस्य स.रणजीत सिंह ब्रहमपुरा, कैबिनेट मंत्री स.सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, परमिंदर सिंह ढींडसा और पूर्व मंत्री स्वर्ण सिंह फिल्लौर, मुख्य संसदीय सचिव स.विरसा सिंह वल्टोहा तथा विधायक स.रविंदर सिंह ब्रहमपुरा उपस्थित थे। बाद में पत्रकारों के साथ बात करते स.भुंदड़, जोकि 1998 से 2002 व जुलाई 2010 से मौजूदा समय तक राज्य सभा के सदस्य हैं, ने कहा कि इस मान-सम्मान के लिए वह ईश्वर के धन्यवादी हैँ और उनकी पार्टी, मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल तथा शिरेामणि अकाली दल के प्रधान स.सुखबीर सिंह बादल का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनमें पुन: भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी, जन-मुद्दों, किसानों और राज्य की भलाई संबंधी आवाज़ उपर वाले सदन में पहले की तरह ही उठाते रहेंगे।