चौथे विश्व कबडडी कप का कार्यक्रम जारी-30 नंवम्बर से 14 दिसंबर तक होगा
नशा मुक्त कबडडी कप के लिए पुख्ता प्रंबंध उदघाटनी समागम बठिंडा एवं समापन समारोह लुधियाना में होगा
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 21-Oct-2013
पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल जिनके पास खेल विभाग का चार्ज भी है,द्वारा चौथे विश्व कबडडी कप के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई हैं,जोकि तीस नवंबर से 14 दिसंबर तक पंजाब के विभिंन शहरों में होगा।आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये स. बादल ने कहा कि चौथे विश्व कबडडी कप के संशोधित कार्यक्रम संबधी निमंत्रण पत्र विश्व की विभिंन टीमों को भेज दिये गये हैं। कबडडी कप का उदघाटनी समारोह बठिंडा के स्पोर्टस स्टेडियम में जबकि समापन समारोह लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में होगा। उन्होने साथ ही कहा कि इस कप में शिरक्त के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी सुजात हु सैन एवं पाकिस्तान कबडडी फेै डरेशन के प्रधान द्वारा हामी भर दी गई है।कबडडी कप दौरान पुरूषों के वर्ग में 12 जबकि महिला वर्ग में 8 टीमें भाग लेगीं। स. बादल ने कहा कि कबडडी कप के लिए कुल 20 करोड़ रूपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है और इसका सीधा प्रसारण सभी देशों के अतिरिक्त इंगलैडं, अमेरिका एवं कनाडा में किया जाएगा। पुरूष वर्ग में भारत,अर्जनटाईना,अमेरिका,इंगल्ड,कनाडा,पाकिस्तान,सिउरालियोन,ईरान,डेनमार्क,कीनिया ,स्काटलैड एवं स्पेन शामिल हैं। महिला वर्ग में भारत ,अमेरिका,इंगल्ड,,ईरान,डेनमार्क,कीनिया, मैक्सीको एवं पाकिस्तान की टीमें भाग लेगी।
टूर्नामैंट के लीग मैच 13 स्टेडियमों में खेलें जाएगें जिनमें आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर,गुरू नानक स्टेडियम अमृतसर,स्पोटर्स स्टेडियम बादल(मुक्तसर),वार हीरोज स्टेडियम संगरूर,नेहरू स्टेडियम रोपड़,स्पोटर्स स्टेडियम चोला साहिब,स्पोटर्स स्टेडियम जलालाबाद,सरकारी कालेज गुरदासपुर,एन एम कालेज मानसा एवं गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर शामिल हैं। बादल ने कहा कि कबडडी कप को नशा मुक्त करवाने के लिए खिलाड़ियों के सैंपल लेने की जिम्मेवारी नाडा को सौंपी गई है। उन्होने कहा कि टूर्नामैंट से पूर्व खिलाड़ियों के खून के नमूने एकत्र किये जाएगें जबकि इनके टेस्ट वाडा द्वारा अधिकारित की प्रयोगशालाओं द्वारा ही किये जाएगें। उन्होने साथ ही स्पष्ट किया कि डोपिंग के दोषी पाए गये खिलाड़ी पर दो वर्ष की पांबदी लगा दी जाएगी। उन्होने कहा कि टूर्नामैंट को निर्धारित मापदंडो एवं नियमों के अनुसार करवाने के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्ष्ता अधीन एक कमेटी द्वारा निगरानी की जाएगी। उन्होने साथ ही स्पष्ट किया कि कबडडी कप दोरान सटटे बाजी को रोकने के लिए पुख्ता प्रंबध किये जा रहे हैं।बैठक के दौरान मुख्य तोैर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया,स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी,शिक्षा मंत्री सिंकदर सिंह मलूका,उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी एस ओजला,अशोक गुप्ता सचिव स्पोटर्स,उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव मनवेश सिंह सिद्धू एवं अजय महाजन एवं खेल विभाग के निदेशक शिव दुलार सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।