5 Dariya News

कैरों द्वारा थामस से बातचीत धान की खरीद के धान की खरीद के मौजूदा नियमों में ढील देने के लिए फौरी ऐलान करने की मांग

सभी खरीद एंजेसियों के मुखियों से धान की खरीद की प्रगति का जायजा

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 21-Oct-2013

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निर्देशों पर खादय एवं सिविल आपूर्ति मंत्री स. आदेश प्रताप सिंह कैरों  को धान की खरीद निर्धारित नियमों ढील देने के लिए भारत सरकार के साथ तालमेल करने के लिए कहा है ताकि राज्य के किसानों को सुविधा मुहैया हो सके। आज खादय,सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों संबधी केन्द्रीय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)श्री के  वी थामस से फोन पर संपर्क करके मांग की कि किसानों को अपना धान बेचने में आ रही मुश्किलों के मध्यनजर धान के निर्धारित मौजूदा मापदंडों में फौरी तौर पर ढील दी जाए क्योकि राज्य भर में हाल ही में बारिश एवं आंधी से धान बदरंग  हो गया है।आज यहां पंजाब भवन में राज्य की खरीद एंजेसियों के मुखियो से अपने कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये स.कैरों ने केन्द्रीय मंत्री को खराब मौसम के कारण धान की खरीद के लिए किसानों को पेश आ रही मुश्किलों संबंधी अवगत करवाया। इसी दौरान श्री थामस ने स. कैरों को भरोसा दिलाया कि वह अपने मंत्रालय के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम शीघ्र ही पंजाब भेजेगें ताकि समूची स्थिति का पता लगाने के साथ साथ धान के बदरंग होने एवं नमी के रूप में हुये नुकसान संबंधी भी पता लगाया जा सके। उन्होने स. कैरों को यह भी भरोसा दिलाया कि विशेष टीमें रिपोर्ट के बाद धान के खरीद के नियमें में ढील देने संबधी मौजूदा स्थिति को हमदर्दी पूर्वक विचार करेगी ताकि राज्य के किसानी को इस संकट में से बाहर निकाला जा सके। इस पश्चात स. कैरों ने सभी खरीद ऐजेसियों के प्रबंधकीय निदेशकों के साथ लम्बी चौड़ी विचारचर्चा की ताकि राज्य में विशेष तौर पर लुधियाना , रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिलों के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश और तेज आंधी से हुये नुकसान के मध्यनजर धान की निविघ्र एवं तुरंत खरीद यकीनी बनाई जा सके।इस अवसर पर बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू, खादय एवं सिविल आपूर्ति विभाग के सचिव श्री डी एस ग्रेवाल और आयुक्त खादय एवं सिविल आपूर्ति सतवंत सिंह जोहल भी उपस्थित थे।