5 Dariya News

वैज्ञानिक मार्ग पर जांच समय की मुख्य आवश्यकता-डीजीपी

13पूरी तरह लैस मोबाईल फोरैसिक वैनों को दिखाई हरी झंडी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-May-2016

पंजाब पुलिस द्वारा जुर्मो की उचित वैज्ञानिक जांच और मौका-ए-वारदात के बारिकी से अध्ययन के लिए 13 नई पूरी तरह से लैस मोबाईल फोरैसिक वैन उपलब्ध करवाई गई है। जोकि राज्य के प्रमुख शहरों और जिलों में तैनात की जा रही है।पंजाब पुलिस मुख्य से आज 13 मोबाईल फोरैसिक वैनों के एक काफिले को हरी झंडी दिखाने के बाद पंजाब के डीजीपी श्री सुरेश अरोड़ा ने जुर्मो की जांच के लिए नवीनतम टैक्रोलोजी का अधिक से अधिक उपयोग करने की जरूरत पर जोर दिया है। जिसमें फोरैसिक तकनीक और सूचना एवं टैक्रोलोजी तकनीके भी शामिल है। इनसे राज्य में किसी भी जगह पर होने वाले जुर्म का तेजी से पता लगाया जा सकेगा। डीजीपी के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को जोर देकर कहा कि वह राज्य पुलिस की कारगुजारी को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध विभिंन और नवीनतम टैक्रोलोजी का प्रयोग करे। उन्होने इस बात पर भी भरोसा प्रकट किया कि वैज्ञानिक ढंग से की जांच जुर्म का पता लगाने के लिए और मुजरिमों को शीघ्र काबू करने में सहायक होगी। उन्होने बताया कि राज्य पुलिस की योजना है कि ऐसी वैन प्रत्येक जिले को उपलब्ध करवाई जाए।

इस अवसर पर श्री आईपीएस सहोता एडीजीपी -कम-डायरैक्टर इंवैस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि इन मोबाईल वैनों में आई-5 प्रोसैंसर लैपटाप सहित फिंगर प्रिंट डिवैलपर किटें, स्केैचिंग और माप किटें , सर्च लाइटें, मैंगनीफाइरज, फुट और टायर प्रिंट कास्ट किट, इलैक्ट्रोसटैंटिक डस्ट प्रिंट लिफटिंग किट,फिजीकल एवीडैंस पैकिंग और भंडार किट ,जनरल इंवैस्टिगेशन किट, अपराध सीन प्रोटैंकशन/कोआरडीनेटिग किट,टियूनेबल लाईट स्रोत/फोरेसिक लाईट स्रोत, ब्लड डिटैंकशन किट, सीमन डिटैंशन किट,डीएनए नमूना पैकिंग किट, बुलट होल टेस्िटग किट,पोरटेबल रैफिजरेटर,फिंगर प्रिंट कैमरा,पोरटेबल नारकोटिक ड्रग डिटैंकशन किट व डिजीटल वीडियो कैमरा होगें।उन्होने बताया कि अमृतसर , लुधियाना और जांलधर  कमिशनरेटो को एक एक मोबाईल फोरैसिंक वैन के अतिरिक्त शेष वैनें लुधियाना देहाती, मोगा, एसएएस नगर , मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट , होशियारपुर, पठानकोट के एसएसपीज को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त संगरूर और बरनाला जिले को एक सांझी वैन के अतिरिक्त एक वैन गुरदासपुर और बटाला जिले को सांझी वैन उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होने आगे बताया कि इससे पहले सात ऐसी मोबाईल वैनों में से एक तरनतारन , पटियाला, रूपनगर  और शहीद भगत सिंह नगर को सांझे तौर पर , जांलधर देहाती और कपूरथला को एक , फतेहगढ साहिब और खन्ना को एक , बठिँडा और फिरोजपुर व फाजिल्का को एक वैन उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार एक ऐसी वैन एसएएस नगर स्थित स्टेट क्राईम पुलिस स्टेशन को दी गई है।