5 Dariya News

29 मई को सांपला में होने वाला शहीदी सम्मान समारोह स्थगित

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) 25-May-2016

आज गांव बोहर स्थित नान्दल भवन में आयोजित पुराने रोहतक जिले की खापों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों से विभिन्न गांवों की अपील व चन्दा आने की देरी के कारण कौम के शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए 29 मई को सांपला में आयोजित होने वाला समारोह अगली तिथि निश्चित होने तक स्थगित कर दिया गया है। नान्दल खाप प्रधान महेन्द्र सिंह नान्दल ने बताया कि अगली तिथि की जल्दी ही घोषणा की जायेगी।उन्होंने बताया कि आज चंडीगढ़ में खाप प्रधानों की वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से होने वाली मुलाकात भी वित्तमंत्री की अन्य जरूरी कार्यों में व्यस्तताओं के चलते स्थगित हो गयी है। उनसे खापों से मुलाकात की अगली तिथि की सूचना मंत्री जी से मुलाकात की तिथि मिलने के बाद सूचित की जायेगी।

इस अवसर पर गांव माडौधी जाटान से पहुंचे जसवन्त सिंह, होशियार सिंह फौजी, चरणजीत, कर्मबीर, अजीत, राजपाल, बलजीत, हवा सिंह, हरकृष्ण, मास्टर राज सिंह ने 264200 रूपये, गांव गोछी से पहुंचे, राज सिंह, सरपंच निक्की, भीम सिंह, बबलू हुड्डा, बेदप्रकाश, धर्मपाल, जगमत, रामपाल, काला पंच व महावीर ने 310000 रूपये, बहादुरगढ़ सेक्टर-2 से पहुंचे दिलबाग सिंह, सुनील रेढू, नवनीत राठी, बिजेन्द्र नेहरा व सुभाष जून ने 68000 रूपये, गांव काहड़ी झज्जर के जाट युवा समिति ने 51000 रूपये व ग्राम पंचायत भाग खेड़ा जींद ने 34500 रूपये जाट समाज राहत कोष में कौम के शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए जमा करवाये।प्रवक्ता जगवीर मलिक ने बताया कि अभी तक इस कोष में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये जमा हो चुके हैं जो जल्द ही कौम के शहीदों के परिजनों को सौंपे जायेंगे।