5 Dariya News

भाजपा पंजाब का दूसरा साप्ताहिक लोक दरबार,सांपला सहित चारों मंत्रियों ने सुनी शिकायतें

5 Dariya News

चंडीगढ़ 25-May-2016

भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय में आज दूसरा साप्ताहिक लोक दरबार आयोजित हुआ। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय सांपला ने कार्यकत्र्ताओं व आम जनता की शिकायतें सुनकर उनका निवारण किया। पिछली बार की तरह इस बार भी कार्यालय वर्करों से खचाखच भरा हुआ था। सांपला के साथ पार्टी के चारों मंत्री वन मंत्री चुन्नी लाल भगत, स्थानीयनिकाय मंत्री अनिल जोशी, उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल तथा स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी लोगों को मिले।लोगों की भीड़ इतनी थी कि सांपला को तय समय 11 से 1 की बजाए 2 बजे तक बैठना पड़ा। सांपला ने कहा कि भाजपा पंजाब का यह साप्ताहिक लोक दरबार पंजाब के लोगों के दुख-दर्द दूर करने में एक मील पत्थर साबित होगा।