नेपाली पत्रकारों ने सूचना-प्रसारण अधिकारियों से मुलाकात की
5 Dariya News
नई दिल्ली 24-May-2016
नेपाली पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया के क्षेत्र में लोक प्रसारकों की भूमिका की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की। मंत्रालय के बयान के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण सचिव अजय मित्तल ने प्रनिधिमंडल को मंत्रालय की अहम नीतियों और पहलों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने फिल्म के क्षेत्र में हाल में उठाए गए कदमों पर और एफएम रेडियो स्टेशनों के तीसरे चरण पर प्रकाश डाला।मित्तल ने मीडिया के क्षेत्र में बड़ी विविधता के आलोक में सरकारी संचार चैनलों की भूमिका और प्रासंगिकता के बारे में भी बताया।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को क्षेत्रगत पहलें और भारत में मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं के बारे में बताया गया।