5 Dariya News

जयललिता ने मंत्रिमंडल विस्तार किया

5 Dariya News

चेन्नई 23-May-2016

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद जे. जयललिता ने सोमवार को अपने 28 सदस्यीय मंत्रिमंडल में चार और मंत्रियों को शामिल किया। राजभवन द्वारा जारी एक बयान में राज्यपाल के. रोसैया ने जयललिता की सिफारिश पर चार और मंत्रियों को शामिल किया। नए मंत्रियों में खादी और ग्रामोद्योग मंत्री जी. भास्करन, हिन्दू धार्मिक और धर्माथ दान मंत्री सेवूर एस. रामचंद्रन, श्रममंत्री नीलोफर काबिल और पशुपालन मंत्री पी. बालकृष्णा रेड्डी। इन चारों नए मंत्रियों को मंगलवार को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।