5 Dariya News

भारत के प्रथम स्वदेशी अंतरिक्ष यान आरएलवी का सफल प्रक्षेपण

5 Dariya News

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) 23-May-2016

भारत ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपना प्रथम स्वदेशी दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक देवी प्रसाद कार्णिक ने आईएएनएस को बताया, "हमने आरएलवी-टीडी मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे यहां से सुबह सात बजे प्रक्षेपित किया गया।"इस 1.7 टन वजनी आरएलवी को आंध्र प्रदेश में इसरो के अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।