इंडो ग्लोबल कालेजिस में बुद्धिजीवियों ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर समझाए
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 19-May-2016
इंडो ग्लोबल कालेजिस में विद्यार्थियों को सफल इंसान बनाने व तरक्की के रास्ते खोजने के तरीके समझाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सैमिनार में डा सतिंदर पाल आहूजा ने विद्यार्थियों को सफलता के राज समझाए। इस दौरान विश्व स्तर पर मशहूर हस्तियों की जिंदगी संबंधी जानकारी, प्रेरणादायक फिल्म क्लिप, सच्ची कहानियां व केस स्टडी के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ यह जानकारी शेयर की गई। सैमिनार में इंडो ग्लोबल के एमबीए के विद्यार्थियों के अलावा कैंपस के अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ समाज में अपनी अलग पहचान बनाने व लोगों में अपना नाम ऊंचा करने को समय की जरुरत बताया। डा आहूजा ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास, आत्म विश्वास बढ़ाने, इंटरव्यू देने के सफल तरीके, सही शारीरक भाषा के सफल तरीके भी समझाए।
इस अवसर पर इंडो ग्लोबल के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सैमिनार उन्हें न सिर्फ जीवन जांच सिखाते हैं, बल्कि एक सफल इंसान बनने के तरीके भी समझाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कोई शार्टकट नहीं है इसलिए सख्त मेहनत व पूरी प्लानिंग करके कदम बढ़ाने पड़ते हैं तभी कामयाबी हासिल होती है।