5 Dariya News

बुरे भावो को समाप्त करके ,एकता स्थापित करें: निरंकारी बाबा हरदेव सिंह

5 दरिया न्यूज

पटियाला 17-Oct-2013

इंसान आज गिरावट की ओर जल्दी आकर्षित होता है, वहीं ऊंचाईयों को छूने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। आज जरूरत है कि वर्तमान पीढी इस सत्य से जुड़कर एकत्व के भाव को विश्व में अमन, एकता कायम करें।यह उद्गार निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अर्बन एस्टेट स्थित आयोजित मानव एकता समागम को संबोधन करते हुए कहे। मानव एकता समागम में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के करीब पचास हजार श्रद्वालुओं ने समागम में शिरक्त कर सतगुरू का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार पीर पैंगम्बरों के दिए संदेष को जन जन तक पहुंचाने का काम करके विश्व भाईचारे का संदेश दिया, उसी प्रकार आज जरूरत है मिलवर्तन के भाव से युक्त होकर विश्व बन्धुत्व को बढ़ावा देने की है। उन्होंने कहा कि हरि की दरगाह में उनकी ही प्रवानगी मानी जाती है जिन्होंने इस सत्य को जाना है। इंसानी जीवन को जीने के दो ढंग हैं एक तो इस निराकार प्रभु को जानना व दूसरा है सबसे मिलवर्तन, प्रेम भाव से जीना ही सही मायने में जीना है। 

पटियाला जोन के जोनल इंचार्ज श्री अमरजीत सिंह जी, संयोजक गोबिंद कौर जी ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज व माता सविन्द्र कौर के पटियाला आगमन पर उनका अभिनन्दन किया। वहीं उन्होंने विशेष तौर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पटियाला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड व अन्य सभी सरकारी व गैर सरकारी संगठनों व पंजाब व पटियाले जिले की गणमान्य व्यक्तिओं का समागम में पहुंचने पर धन्यावाद किया।

5DARIYANEWS.COM