5 Dariya News

थॉमस कप : भारतीय पुरुषों की लगातार दूसरी हार

5 Dariya News

कुनशान (चीन) 17-May-2016

भारत की पुरुष टीम के यहां जारी थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार मिली है। भारतीय टीम मंगलवार को ग्रुप-बी मुकाबले में हांगकांग के हाथों 2-3 से हार गई। इससे पहले भारत को अपने पहले मैच में थाईलैंड के हाथों इसी अंतर से हार मिली थी। भारत के लिए सौरव वर्मा और बी. साई प्रणीत ने एकल मैच जीते लेकिन उसे एक एकल और दो युगल मैचों में हार मिली।