मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित चेवड़ी गांव का दौरा किया
5 Dariya News
शिमला 13-May-2016
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला जिले की सुन्नी तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव चेवड़ी का दौरा किया तथा तीन पहले बादल फटने के कारण लापता हुए पांच युवाओं के अभिभावकों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार लापता युवाओं की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) ने पहले ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रत्येक को 4 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। चार अन्य परिवारों को भी त्वरित वित्तीय राहत वितरित की गई है।
वीरभद्र सिंह ने एनडीआरएफ के प्रभारी के साथ मामले पर चर्चा की तथा लापता व्यक्तियों के परिजनों से भी बातचीत की।