5 Dariya News

प्रदेश को तबाह करने में कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकली भाजपा : दुष्यंत चौटाला

5 Dariya News

फतेहाबाद 08-May-2016

इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान और व्यापारियों परेशान करने व प्रदेश की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के मामले में वर्तमान भाजपा सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार से भी चार कदम आगे निकल गई है। भाजपा का एकमात्र मकसद सही मायने में विकास को गति देने की बजाय केवल जैसे-तैसे अपना कार्यकाल पूरा करने मात्र का रह गया है। वे आज फतेहाबाद में पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। फतेहाबाद  पहुंचने पर विधायक बलवान दौलतपुरिया, प्रमोद बजाज, पंकज झांझड़ा, गुलाब सूंडा, विकास मेहता, अजय संधू, जितेन्द्र खिलेरी व सतेन्द्र श्योराण ने सांसद दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन किया। इस दौरान इनेलो सांसद ने पार्टी पदाधिकारियों से जिला में पार्टी की गतिविधियों व नगर परिषद चुनावों पर भी चर्चा की। साथ ही स्पष्ट कहा कि शहरी क्षेत्र की जनता भी भाजपा के अच्छे दिनों के राग को भूल उसे सबक सिखने को बेचैन है, इसलिए पार्टी पदाधिकारी विभिन्न वार्डों में ऐसे प्रत्याशियों का ही समर्थन करें जो स्वच्छ छवि के साथ-साथ जनहित मुद्दों को गंभीरता से उठाने में अग्रणी रहे हों।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक स्व. ताऊ देवीलाल के आदर्शों पर चलते हुए जनहित के काम करना ही इनेलो के हर कार्यकत्र्ता का कर्तव्य है। उनके आदर्शों की पालना करने के परिणामस्वरूप ही आज वे इतना सक्षम हो सकें हैं कि किसान, व्यापारी, मजदूर, महिला, छात्र आदि हर वर्ग को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका अदा करें। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों केंद्रिय रेल मंत्री सुरेश प्रभू से मुलाकात कर उन्होंने हिसार-फतेहाबाद-सिरसा के लोगों की सुविधा हेतु किसान एक्सपै्रस की गुणवता में सुधार करने व इसके डिब्बे बढ़ाने जाने की मांग रखी, जिसे मंत्री ने स्वीकर भी किया। इसी प्रकार स्र्वणकार समाज का आंदोलन रहा हो या किसान व कर्मचारियों को इनेलो का एक-एक कार्यकत्र्ता पीडि़त पक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटा रहा, जो इस पार्टी की आमजन के प्रति सच्ची निष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि इनेलो अपने जनहित कार्यों की बदौलत निकट भविष्य में प्रदेश का नेतृत्व करने वाली पार्टी बनेगी, जबकि भाजपा-कांग्रेस जनविरोधी नीतियों के कारण देश-प्रदेश की जनता की नजरों से उतर जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की अच्छी नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात भी कही। 

इनेलो सांसद ने हिसार में कहा कि भाजपा शासन में भी कानून व्यवस्था का हाल कांग्रेस जैसा ही है। पिछले कुछ दिनों से तो प्रदेश के हर शहर में अपराधो में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दो महीने से शहर में क्रमवार एक जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, परन्तु पुलिस प्रशासन किसी भी अपराधी को पकडऩे में नाकाम रही है। यहां तक कि जब भाजपा नेताओं को इनसे अवगत कराने की कोशिश की जाती रही है तो वो भी इस पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाते। इनेलो सांसद चौटाला ने कहा आज शासन व प्रशासन की लापरवाही के चलते अपराधिक किस्म के लोग सरेआम घटनओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे आम आदमी व व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। इस मौके पर विधायक रणबीर गंगवा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, हलकाध्यक्ष सजन लावट,  सतबीर वर्मा, राजेश गोदारा, मनदीप बिश्रोई, विक्रांत बागड़ी, सोहन सिंह तलवार, अमित ग्रोवर, मुकेश वर्मा, देवेंद्र लावट, राजेश लावट, रामव वर्मा, रवि आहूजा, मोहित अरोड़ा, गुड्डू भाई लहंगेवाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।