गांव कुंभड़ा वासियों की पेयजल की समस्या को लेकर मोहाली विकास मंच के पदाधिकारियो ने गांवासियों से की मुलाकात
मौके पर संबंधित विभाग अधिकारियों को बुला समस्याओं से करवाया अवगत
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 07-May-2016
पेयजल की भीषण समस्या से जूझ रहे गांव कुंभड़ावासियों को उस समय एक बड़ी राहत मिली। शहर की नामी एनजीओ मोहाली विकास मंच के पदाधिकारियों ने गांववासियों से मुलाकात की और पेयजल समस्याओं को गांव में घूम कर हाल जाना, जिसके बाद गांववासियों और वार्ड नंबर-39 की अकाली पार्षद रमनप्रीत कौर का भरपूर समर्थन पा कर मंच पदाधिकारियों ने पेयजल की समस्या जूझ रहे गांववासियों की असली तस्वीर दिखाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। हालांकि इस बात की भनक जैसे ही मीडिया कर्मियो को लगी वह भी मौके पर पहुंचे । हालांकि इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचने में काफी देरी की जिससे कुछ मीडिया कर्मी चले गए। लेकिन पानी न मिलने से गांववासियों का गुस्सया सातवें आसमान पर दिखाई दिया। बुजुर्ग क्या, बच्चे से लेकर महिलाओं ने भी जम कर संबंधित विभाग के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इतना ही नहीं गांववासियों ने तो चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेयजल की समस्या जल्द हल न हुई तो वह डीसी से लेकर अन्य विभागों का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेगें।
वहीं मंच पदाधिकारी जिसमें मोहाली जिला रूर्लर प्रैजीडैंट (एमवीएम) जगमोहन सिंह संधू और मंच के खरड़ सर्कल अध्यक्ष कीरत सिंह, हरनाम दास के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने बार-बार अधिकारियो ंको फोन करके मौके पर बुलाया। हालांकि संबधित विभाग के अधिकारी लगभग डेढ़ घ्ंाटे पर पूरे अस्तबल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने गांववालों का गुस्सा देख कर काफी घबरा गए और किसी भी गांव वाले के करीब तब तक नहीं आए जब तक लोगों का गुस्सा शांत न हुआ। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों और गांववासियों को ंसबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गांव की मोटर खराब होने के चलते गांव में बनी पानी की टंकी पर पानी नहीं चढ़ाया जा रहा है । इसलिए मोटर को बनने में अभी लगभग सवा महीने लग सकते हैँ। इसलिए गांव वालों को सुबह शाम वाटर टैंकर से सर्वे करवा कर उनकी आवश्यकता अनुसार पानी दिया जाएगा।
अपने बचाव के लिए अधिकारियों ने कहा बड़े स्तर पर होगा कार्य
गांव कुंभड़ावासी जिनमें इस दौरान हरमेश सिंह सीनियर उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल बादल, गांव कुंभड़ा निवासी अमरीक सिंह पूर्व पंच और सर्कल अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल बदाल, पूर्व पंच सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह, दयाल सिंह, मेवा सिंह, हरविंदर सिंह बिल्लू पूर्व पंच के अलावा बलजीत सिंह वकील, कृष्ण दयाल शर्मा, रूप सिंह चौकीदार, विजय सिंह, संत सिंह शामिल थे से बातचीत करते हुए मामला देखने आए नगर निगम के उच्चाधिकारी और जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने कहा कि गांव के विकास बड़े स्तर पर किया जाएगा जिसके लिए तैयारी की जा रही है। यहीं कारण है कि गांव की बदहाल सड़क को भी नहीं बनाया जा रहा है ।
मंच ने सौंपा ज्ञापन, की अपील
मोहाली विकास मंच के पदाधिकारियों ने गांव में आए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गांव की पेयजल समस्या को बहाल किए जाने को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मंच के पदाधिकारी कीरत सिंह और जगमोहन सिंह संधू ने बताया कि गांववालों की अपील पर ही वह गांव में आए थे और गांववासियों की समस्याएं सहीं हैं। इसलिए उन्होंने मौका देखने आए अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर अपील की है कि वह इस भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की उचित व्यवास्था करवाएं जिनसे उनको निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि अब गांववासियों को अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि गांव में वाटर टैंकर के द्वारा पानी की सप्लाई दी जाती रहेगी जिसका मंच स्वागत करता है।