5 Dariya News

दिल्ली विश्वविद्यालय मोदी की डिग्री सार्वजनिक करे : अरविंद केजरीवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-May-2016

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय से आग्रह किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीए की डिग्री सार्वजनिक करे। कुलपति योगेश त्यागी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने मोदी के चुनावी हलफनामे का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री का दावा किया है। केजरीवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री की डिग्री से संबंधित सभी दस्तावेजों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डालना बेहतर होगा।"उन्होंने कहा, "देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनके प्रधानमंत्री कितने शिक्षित हैं।"