5 Dariya News

राजनीतिक संत रुपी जीवन व्यतीत कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जगमोहन आनन्द

5 Dariya News

करनाल 05-May-2016

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जी का जन्मदिवस आज श्रद्धानंद अनाथालय निकट कर्ण ताल पार्क में बच्चों के साथ बहुत ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने अपने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल जी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जगमोहन आनन्द ने मुख्यमंत्री का 63वां जन्मदिवस 63 पौंड का केक काटकर बच्चों के साथ मनाया। अनाथालय के बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी झलक रही थी। इस शुभ अवसर पर बच्चों को पीने में शीतल पेयजल केक के साथ वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनन्द सह-धर्मपत्नी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को केक खिलाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी बेदाग छवि एवं साधारण व्यक्तित्व के धनी है। 

उन्होंने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश को विकास की पटरी पर दोबारा खड़ा किया है। श्री आनन्द ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रदेश लगभग पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त हो चुका है। श्री आनन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया है और इस उच्च पद पर रहते हुए भी वह साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वास्तव में प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं मिला। मनोहरलाल जी के मुख्यमंत्री बनने से सम्पूर्ण हरियाणा में बिना भेदभाव के समान रुप से विकास कार्य हो रहे हैं। केक वितरण कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकत्र्ताओं ने भी अनाथ बच्चों को  केक बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकत्र्ताओं ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को अपना बधाई संदेश भेजा।इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद नरेन्द्र पंडित, भाजपा नेता अशोक भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश राणा, एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, राघव वर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, व्यापारी नेता कृष्णलाल तनेजा, गुलशन नारंग, श्रीमती अर्चना आनन्द, रमन जस्त, डा. सुनील पाल एवं अनाथलय के सैंकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।