5 Dariya News

राहुल गांधी वर्ष 2016 में ही बनेंगे कांग्रेस प्रमुख : जयराम रमेश

5 Dariya News

नई दिल्ली 02-May-2016

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी इस साल पार्टी अध्यक्ष बन जाएंगे। रमेश ने संसद भवन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह खुद 2016 में पार्टी अध्यक्ष बन जाएंगे।" 

यह पूछने पर कि क्या पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर चाहते हैं कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाए? रमेश ने इसका सीधा जवाब देने से परहेज किया और इसकी जगह कहा कि कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि वह पार्टी का नेतृत्व करें।